मुंबई। तेरापंथ भवन नाथद्वारा में अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन किया गया.प्रवक्ता उपासक सोहनलाल कोठारी ने बताया की पूर्व में भारतीय समाज कुरूढ़ियों से जकडा हुआ था । सामंती वातावरण होते हुए भी राजतंत्र का प्रभाव ढीला पड़ रहा था ,संप्रदाय उपासना प्रधान धर्म के ऊपर आसन जमाए बैठा था ,मानवता की कराहति पीड़ा और इंसानियत की दर्दीली चित्कार से स्पंदित एक संत पुरुष ने सांप्रदायिकता दायरे को लांग कर उस पीड़ा को पीकर शांत करने का संकल्प संजोया। उस संकल्प को नाम दिया अणुव्रत आंदोलन।
उपासक कमल जैन ने कहा कि मनुष्य सामुदायिक जीवन जीता है उसके लिए सापेक्षता,सहिष्णुता ,शांतिपूर्ण, सह अस्तित्व आवश्यक होते हैं। उपासक पुष्पेंद्र कावड़िया ने कहा कि छोटे-छोटे व्रतों द्वारा विज्ञान के साथ अध्यात्म को संयुक्त कर जीवन विज्ञान का आविष्कार किया गया है ।अणुव्रत विश्व के नैतिक आंदोलनों में विशिष्ट हैं।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष कांतिलाल धाकड़ ने बतलाया की शांता बाफना, मंजू पोरवाल, पीयूष कोठारी, लाड़ तलेसरा, तेयूप अध्यक्ष राजेंद्र समोसा, हितांशी कोठारी ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। मंजू तलेसरा ने बताया कि रात्रि में पन्ना पच्चीसी की प्रस्तुति होगी।

नाथद्वारा में अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन

