नालासोपारा {मुंबई} विकास धाकड़/। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा भवन नालासोपारा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की संगठन यात्रा के अंतर्गत पधारे सभी अतिथियों का स्वागत सभा अध्यक्ष श्री भरत भलावत द्वारा किया गया। महासभा के उपाध्यक्ष श्री विजयजी चोपड़ा ने बैंक खातों के रख-रखाव, ट्रस्ट डीड तथा महासभा के विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं से सभी को अवगत कराया। महासभा के उपाध्यक्ष श्री प्रकाशजी डाकलिया ने स्थानीय सभा के सुचारु संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने एक सुमधुर गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। आंचलिक प्रभारी श्री जयंतीलालजी बरलोटा ने 14, 15 एवं 16 अगस्त को युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित होने वाले अधिवेशन में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
नालासोपारा प्रभारी श्री निर्मलजी जैन ने मिनट्स बुक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी।
कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीपजी राठौड़ ने “श्रावक संदेशिका” के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में परामर्शक श्री मिश्रीमलजी चोरड़िया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमदनजी कोठारी, श्रीबाबूलालजी कोठारी, श्री ओमप्रकाशजी बापना, श्री मोहनजी कुमठ,संगठन मंत्री श्री अशोक सोलंकी,सह मंत्री श्री राजेश छाजेड़ तथा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर हंसाजी हिरण, उपासिका बहन श्रीमती लक्ष्मीजी मेहता, श्रीमती प्रेमाजी धाकड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल सफल संचालन उपाध्यक्ष श्री पारस बापना ने किया एवं आभार ज्ञापन सभा मंत्री श्री रमेश ढालावत ने किया। उल्लेखनीय है कि सभा भवन में प्रत्येक नियमित गतिविधियाँ संचालित होती हैं, जिनमें वर्तमान ज्ञानशाला में 38 बच्चों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता बनी हुई है। संगठन यात्रा का यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा।

