नालासोपारा। नालासोपारा में स्थानीय गौसेवकों की मदद से पुलिस ने गौतस्करों को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन मामले दर्ज करने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। साथ ही यह आरोप लग रहे हैं कि स्थानीय पुलिस अप्रत्यक्ष रूप से इन गौमांस तस्करों को मदद करती है, जिसके वजह इनके हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। इस बात की जानकारी पालघर जिले के गौसेवक नीलेश खोखाणी ने दी। खास बात यह है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पकड़वाने वाले गौरक्षकों को अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले 17 अप्रैल को भी गौमांस तस्करों को हमने गिरफ्तार करवाया था, लेकिन पुलिस ने इन्हें तुरंत जमानत दे दी थी और वही लोग फिर से गौमांस की तस्करी में लिप्त हो गए। यह गौमांस तस्कर गौमांस लेकर एक गाड़ी में जा रहे थे, हमें इनकी गुप्त सूचना मिली तो हमने पुलिस को सूचना दी और खुद भी इनका पीछा करके इन्हें पकड़वाया। पीछा करते वक्त इन लोगों ने अपनी गाड़ी से एक गौसेवक का एक्सीडेंट करना चाहा लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जबकि ड्राइवर पकड़ में आ गया। मौके पर उसकी गाड़ी से गौमांस भी बरामद हुआ लेकिन जब इन्हें पुलिस थाने लेकर गए तो पुलिस इनकी सजा सुनिश्चित करवाने की बजाए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में लग गई।
नीलेश खोकणी ने बताया कि 8 दिन के अंदर यह गौमांस तस्करी का दूसरा मामला है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते इन गौमांस तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस इनके खिलाफ एक तो मामूली धाराओं में केस दर्ज करती है जबकि पकड़ने में मदद करने वाले गौरक्षकों की बजाए शिकायतकर्ता किसी पुलिसकर्मी को बना दिया जाता है ताकि आगे चलकर मामले को कमजोर करके आरोपियों को आसानी से बेल दिलाया जा सके और होता वही है। नीलेश बताते हैं कि डेढ़ महीने के अंदर 32 एफआईआर गौरक्षकों द्वारा कराया गया लेकिन हर बार यही दोनों आरोपी पकड़े जाते हैं और छूट जाते हैं। कोरोना महामारी से हुए लोकडाउन में भी गौमांस की तस्करी जारी है।
नीलेश ने आगे बताया कि गौरक्षकों को धमकाया जाता है। गौरक्षक अपनी जान की बाज़ी लगाकर गौमाता के लिए लड़ते हैं, लेकिन शासन प्रशासन उनके जान की बिल्कुल परवाह नहीं करती। आईजी/डीजी, पीएमओ सबको शिकायत की गई, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमें पुलिस प्रशासन का भी सहयोग नहीं मिलता।
नीलेश खोखाणी ने प्रेस कान्फ्रेंस में पूरे मामले में क्या कहा, यह जानने के लिए देखें यह वीडियो –

