सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 427 केस; बीते 24 घंटे में 1752 नए मरीज मिले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 24 हजार 427 केस; बीते 24 घंटे में 1752 नए मरीज मिले

Last updated: April 24, 2020 9:55 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दूसरे फेज में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 1752 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 23452 हो गया है। यह एक दिन में मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 1580 मरीज 19 अप्रैल को सामने आए थे। इसके अलावा 22 अप्रैल को 1272, 21 अप्रैल को 1537 और 18 अप्रैल को 1371 पॉजिटिव मिले थे।
देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 723 हो गई है। 24 घंटे में 37 मरीजों ने दम तोड़ा है। दिन में सरकार ने बताया था कि अब तक 4748 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान रिकवरी रेट भी बढ़कर 20.57 फीसदी हो गया। जो सबसे ज्यादा है। सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि लॉकडाउन के पहले हफ्ते में 1251 मामले आए, इसका डबलिंग रेट 5.2 दिन था। यानी 5.2 दिन में मामले दोगुना हो रहे थे। मौजूदा समय में यह दर 9.2 दिन हो गई है। अगर लॉकडाउन लागू नहीं होता तो हम आज 73 हजार मामलों तक पहुंच जाते।
यूपी सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का फैसला किया है। इसमें वे मजदूर शामिल होंगे जिन्होंने 14 दिन की क्वारैंटाइन अवधि पूरी की है। उत्तरप्रदेश लाने से पहले इन मजदूरों का संबंधित राज्यों में ही कोरोना टेस्ट होगा। इसके बाद इन्हें यूपी सीमा तक लाया जाएगा। यहां से इन्हें यूपी सरकार संबंधित जिलों तक पहुंचाएगी। जहां वे 14 दिन फिर से क्वारैंटाइन में रहेंगे। इन मजदूरों को भरण पोषण के लिए अलग से 1 हजार रुपए और राशन किट भी देगी।

कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि चीन और अन्य देशों से आईं खराब एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट वापस की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनका अभी कोई भुगतान नहीं किया गया है। इन किट के नतीजों पर पश्चिम बंगाल, फिर राजस्थान से शिकायतें आई थीं। इसके बाद इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इससे जांच करने पर दो दिन की रोक लगा दी थी।
  • दिल्ली में एक मां ने अपने नवजात का नाम कॉन्स्टेबल के नाम पर दयावीर रखा। इसी कॉन्स्टेबल ने महिला को डिलिवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया था। इस पर कॉन्स्टेबल ने कहा- मुश्किल घड़ी में मैं गर्भवती महिला की मदद कर पाया, यह मेरे लिए गर्व की बात है।
  • दिल्ली में कोरोना के 4 गंभीर मरीजों पर कोरोना थैरेपी अपनाई गई। इसके अच्छे नतीजे मिले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों पर यह थैरेपी अपनाई गई, वे सभी लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ठीक हो चुके मरीजों से ब्लड प्लाज्मा दान करने की अपील की है।
  • गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बाद त्रिपुरा भी कोरोना मुक्त हो गया है। हालांकि, यहां काफी कम मरीज थे। गोवा में 7, अरुणाचल में 2, जबकि मणिपुर और त्रिपुरा में 1-1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया था।

संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 427 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 390, दिल्ली में 138,  गुजरात में 191, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 44 और ओडिशा में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार 452 है। इनमें से 17 हजार 915 का इलाज चल रहा है, 4813 ठीक हुए हैं और 723 की मौत हुई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
23 अप्रैल 1667
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
18 अप्रैल 1371
22 अप्रैल 1292

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 6817 957 310
दिल्ली 2514 853 53
तमिलनाडु 1755 866 22
मध्यप्रदेश 1846 210 92
राजस्थान 2034 473 31
गुजरात 2815 265 127
उत्तरप्रदेश 1621 226 25
तेलंगाना 970 262 25
आंध्रप्रदेश 955 141 27
केरल 450 316 3
कर्नाटक 474 145 18
जम्मू-कश्मीर 454 92 5
पश्चिम बंगाल 514 103 18
हरियाणा 275 183 3
पंजाब 298 70 17
बिहार 214 44 2
ओडिशा 94 33 1
उत्तराखंड 48 25 0
हिमाचल प्रदेश 40 18 1
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 59 8 3
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 27 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार 452 है। इनमें से 17 हजार 915 का इलाज चल रहा है, 4813 ठीक हुए हैं और 724 की मौत हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 90 हजार मौतें
Next Article नालासोपारा में गौरक्षकों की सतर्कता से पकड़े गए गौमांस तस्कर, पुलिस पर बचाने का आरोप
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?