सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नागरिकता कानून:जयशंकर ने कहा- ट्रम्प प्रशासन जो अखबार में पढ़ रहा था, मैंने उससे ज्यादा स्पष्ट तस्वीर पेश की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

नागरिकता कानून:जयशंकर ने कहा- ट्रम्प प्रशासन जो अखबार में पढ़ रहा था, मैंने उससे ज्यादा स्पष्ट तस्वीर पेश की

Last updated: December 20, 2019 10:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन; विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संसद के उच्च सदन (सीनेट) में फॉरेन रिलेशन कमेटी के सामने नागरिकता संशोधन कानून पर अपना पक्ष रखा। जयशंकर ने कहा, “ट्रम्प सरकार ने मुझसे नागरिकता संशोधन कानून पर अपना नजरिया पेश करने के लिए कहा। उनके अफसर जो अखबार में पढ़ रहे थे, मैंने कानून की उससे भी स्पष्ट तस्वीर उनके सामने पेश की।” भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि विदेश और रक्षा मंत्रियों की 2+2 बैठक में नेताओं के बीच नागरिकता कानून पर बातचीत नहीं हुई।

जयशंकर के मुताबिक, सीनेट में अमेरिका के वीजा नियमों और काट्सा (व्यापार प्रतिबंध) कानून पर भी चर्चा हुई। इसके बाद वे और रक्षा मंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिले। जयशंकर ने बताया कि उन्होंने ट्रम्प से अपील की है कि भारत से अमेरिका पहुंचने वाली प्रतिभाओं पर वीजा के बदले नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए और कोई भी बेवजह का कानून उन्हें रोकने के लिए नहीं बनाया जाना चाहिए।

ट्रम्प ने जयशंकर-राजनाथ से मिलने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से जयशंकर और राजनाथ की मुलाकात पहले से तय नहीं थी। हालांकि, ट्रम्प ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए दोनों नेताओं के साथ बैठक की। आमतौर पर राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ ही बैठक करते हैं। अमेरिका में इससे पहले करीब 15 साल पहले राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने तत्कालीन विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए आमंत्रित किया था।

भारतीय सांसद से मुलाकात रद्द, जयशंकर बोले- मिलने की जरूरत नहीं थी
जयशंकर ने सीनेट में चर्चा के बाद मीडिया से बातचीत की। यहां उनसे भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल के साथ बैठक रद्द करने पर सवाल किया गया। दरअसल, जयपाल ने कुछ ही दिन पहले अमेरिकी संसद में कश्मीर में प्रतिबंध हटाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया था। वॉशिंगटन पोस्ट ने 2+2 मीटिंग से ठीक पहले रिपोर्ट में कहा था कि भारत के लिए कश्मीर संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने जयपाल से मुलाकात रद्द करने का फैसला किया।

इसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि जम्मू-कश्मीर के हालात पर सांसद प्रमिला जयपाल की रिपोर्ट ठीक थी। सरकार कश्मीर में क्या कदम उठा रही है, उन्हें इसकी समझ नहीं है। इसलिए मुझे उनसे मिलने की कोई जरूरत महसूस नहीं हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आदित्य ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- चाहे जितना कीचड़ फेंको, कमल नहीं खिलने वाला
Next Article फास्ट ट्रैक के फेर में आरोपितों से न हो अन्याय : सुप्रीम कोर्ट
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?