मुंबई:बॉलीवुड की सुपरहिट की फिल्मों की लिस्ट में शामिल ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ साल (2006) में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज एक दशक से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन हाल ही में गांधी जयंती के मौके पर यह घोषणा की गई थी कि ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की स्टार कास्ट, संजय दत्त, विद्या बालन, अरशद वारसी और बोमन ईरानी इस साल गांधी जयंती के अवसर पर एक नई यूट्यूब ओरिजनल श्रृंखला के लिए रीयूनियन कर रहे हैं। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिला। लेकिन फिल्म को लेकर लोगों के मन में काफी संशय है क्योंकि अभी तक न तो फिल्म की डेट सामने आई है और न ही फिल्म से जुड़ी कोई खास बात ही सामने आई है। क्योंकि हाल ही में खबर सामने आई थी कि ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी बंद कर दी गई है। अब फिल्म की फ्रेंचाइजी बंद होने की खबर पर इस फिल्म में अहम रोल निभा चुके बोमन ईरानी का बयान सामने आया है।
समाचार पत्र’दैनिक भास्कर’ की खास बातचीत में बोमन ईरानी ने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की फ्रेंचाइजी बंद होने की खबर का पुष्टी की है। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में डॉ. अस्थाना की भूमिका निभा चुके बोमन ईरानी की मानें तो फिल्म बंद हो चुकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, बोमन ईरानी ने कहा हा कि इन दोनों ही फिल्मों की दिवानों को अभी भी ये उमींद है कि इस फिल्म का कोई तीसरा पार्ट भी आने वाला है और इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग चल रहा है। यहां तक की फिल्म का तीसरा पार्ट अंडर प्रोडक्शन में है। लेकिन ये सही नहीं है क्योंकि फिल्म बंद हो चुकी है। इसकी कहानी लिखी गई थी, लेकिन खुद मेकर्स उससे खुश नहीं थे। पिछले दोनों पार्ट्स के स्केल से यह कहानी मैच नहीं कर रही थी। लिहाजा, वे इसे नहीं बना रहे। हकीकत यह भी है कि अगर मुन्नाभाई सीरीज का अगला पार्ट ऐलान कर एक एवरेज फिल्म भी बना दी जाए तो वह भी चल जाएगी। लेकिन फ्रेंचाइजी का ऐसा कोई इरादा नहीं है। मेकर्स यह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि फिल्म के अगले पार्ट से दर्शकों को निराशा हाथ लगे।

