मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका के मार्गदर्शन में BRAIN BUZZ GRAND FINALE ….ज्ञान की जीत सवालों के बीच का आयोजन कांदिवली के राजभवन में आयोजित किया गया। मुनि श्री रजनीश कुमार जी के मंगल पाठ से कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर रत्नाजी कोठारी ने नमस्कार महामंत्र व ज्ञानशाला गीत का संगान किया। स्वर चौबीसी की विजेता टीम घाटकोपर ने चौबीसी का सुमधुर संगान किया। भिक्षु जॉन की प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान माणक जी धींग, मंत्री श्रीमान दिनेशजी सूतरिया, आंचलिक संयोजिका राज राजश्रीजी कच्छारा, आंचलिक सह संयोजिका अंजु जी चौधरी, विभागीय संयोजिका चंचल जी परमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा BRAIN Buzz की ट्रॉफी का इनॉग्रेशन किया गया ।
इस प्रतियोगिता में 10 जोन से 11 टीम ने भाग लिया। सभी ग्रुप की शानदार और धमाकेदार एंट्री का अनाउंसमेंट समिति सदस्या निर्मलाजी मेहता ने किया, जिसमें समिति सदस्या रेखाजी खाब्या एवं विशेष सहयोगी चंदाजी धाकड़ का विशेष सहयोग रहा। मुंबई सभा के अध्यक्ष , मंत्री, मुंबई आंचलिक संयोजिका, सहसंयोजिका और विभागीय संयोजिका ने सभी बच्चों को sash पहना कर उनका स्वागत किया गया।
आंचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्रीजी कच्छारा ने सभी अतिथियों का भावों से स्वागत किया। प्रतियोगिता के ज्यूरी सदस्य उपासक प्रवक्ता श्रीमान सुधांशु जी चंडालिया, प्रोफेसर एवं केंद्रीय समिति सदस्या श्रीमती रत्ना जी कोठारी, विभागीय सह संयोजिका श्रीमती संगीता जी बाफना का इंट्रोडक्शन समिति सदस्या नयना जी धाकड़ ने किया।
Brain Buzz प्रतियोगिता के सभी राउंड बहुत ही क्रिएटिव और सुंदर तरीके से टेक्निकली अरेंज किए। विभागीय सहसंयोजिका शीतलजी सांखला ने पूरे कार्यक्रम के कुशल संचालन के साथ बड़े ही रोचक तरीके से पांच राउंड खिलाए। पीपीटी के माध्यम से सभी राउण्डस के प्रश्ननोत्तर को मुख्य समिति सदस्य वनिता जी धाकड़ और भिक्षु जॉन सहसंयोजिका कुसुम जी ओस्तवाल ने बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किये। आंचलिक सहसंयोजिका अंजु जी चौधरी ने रैपिड फायर राउंड और टाई ब्रेकर के प्रश्न पूछे।
Brain Buzz ज्ञान की जीत सवालों के बीच के grand finale के विजेता ग्रुप रहे
प्रथम
JEETMAL ZONE HEROES
(सायन कोलीवाड़ा )
द्वितीय
RAICHAND ZONE TITANS ( घाटकोपर )
तृतीय स्थान
KALUGANI ZONE CHARGERS (भायंदर )
जॉन लेवल पर हुए BRAIN Buzz compition में Amazing creativity और Best manägement के लिए 5 जोन भारमल, रायचंद, जीतमल, डालगणी और कालुगणी जोन को ट्राफी से सम्मानित किया गया। आध्यात्मिक गुलदस्ते द्वारा अभिभावक गण एवं प्रशिक्षिकाओं के भी ब्रेन का टेस्ट आध्यात्मिक टीम से कुसुमजी हिरण एवं रिंकू जी परमार ने आध्यात्मिक लिया। डालगणी जॉन संयोजिका मोनिका जी चौपड़ा ने लकी ड्रा निकाले। सभा अध्यक्ष माणकजी धींग ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य से सभी बच्चों व प्रशिक्षिकाओं का उत्साह वर्धन किया एवं मंत्री दिनेशजी सुतरिया ने कहा आगे और भी इसी तरह बच्चों के आध्यात्मिक विकास के लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता रहे। डालगणी जॉन से संयोजिका सेजल जी चोरडिया सहसंयोजिका मोनिका जी चोपड़ा ने तिलक लगाकर सभी बच्चों का स्वागत किया। वंदना जी राठौड़ ने मोमेंटो और भिक्षु जोन संयोजिका दिव्या जी बाफना ने वीडियो का दायित्व संभाला।
इस कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति प्रकाश देवी तातेड़, प्रेमलता जी सिसोदिया, सुनीता जी परमार, सुमन जी चपलोत, अनीता जी परमार, मदन लाल जी तातेड़, ख्याली लाल जी परमार, मेघराजजी धाकड़ सुरेंद्र जी कोठारी, प्यारचंद जी मेहता,बाबूलाल जी समदरिया,दलपत जी बाबेल, निर्मल जी ढेलरिया, ज्ञानचंद जी भंडारी, रतन जी सिंघवी जवेरीमलजी नौलखा की रही। सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन मुंबई विभागीय संयोजिका श्रीमती चंचल जी परमार ने किया। इस क्विज प्रतियोगिता में कुल 298 सदस्यों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में कामिनी जी बडाला, रेखा जी कच्छारा नीलम जी कोठारी, हेमलता मादरेचा, सीमा जी सांखला, पिस्ता जी डूंगरवाल, उषा जी सिंघवी, मीता जी गुदेंचा, भावना जी कच्छारा, नीतु जी डांगी, वनिता जी हिरण, रुचि जी श्रीश्रीमाल एवं सोनल सिंघवी का प्रमुख सहयोग रहा। यह सूचना रेखा जी खाब्या ने दी ।
मुंबई ज्ञानशाला द्वारा -मुंबई स्तरीय BRAIN BUZZ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

