लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को पेट में दर्द की शिकायत है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हालांकि, पीजीआई डॉक्टरों का कहना है कि, उन्हें रूटीन जांच के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां सीएम ने उनकी सेहत की जानकारी लेते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की थी। इससे पहले जून में भी मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब हो गई थी। तब उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार होने पर कुछ घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 15 दिन बाद फिर सेहत बिगड़ने पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता व गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
मुलायम सिंह की अचानक हालत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

