मुंबई:बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली बेपनाह हुस्न की मल्लिका मधुबाला के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली ने मधुबाला के जीवन पर फिल्म भी बनाने का फैसला किया है। इम्तियाज ने फिल्म बनाने के लिए अधिकार भी प्राप्त कर लिए हैं।
मधुबाला के परिवार से अधिकार लेने के बाद इम्तियाज ने साफ कर दिया कि फिल्म में कुछ भी अलग नहीं दिखाया जाएगा।
फिल्म में मधुबाला के किरदार के लिये अभी किसी को कास्ट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भूषण, करीना कपूर को लीड रोल में देखना चाहती हैं।

