सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुजफ्फरनगर में कांग्रेस की बिरयानी पार्टी में बवाल के बाद चले लाठी-डंडे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मुजफ्फरनगर में कांग्रेस की बिरयानी पार्टी में बवाल के बाद चले लाठी-डंडे

Last updated: April 7, 2019 11:41 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी के नेताओं के साथ ही उनके समर्थकों में भी काफी गहमा गहमी है। मुजफ्फरनगर में कल बिजनौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तथा मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सभा के बाद माहौल खराब हो गया। यहां नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सभा के बाद पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित बिरयानी पार्टी में बवाल हो गया। कार्यकर्ताओं के दो गुटों में संघर्ष इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूर्व विधायक समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुजफ्फरनगर में ककरौली के टंढेड़ा गांव में कल बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सभा के बाद पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित बिरयानी पार्टी में आपाधापी मच गई। कार्यकर्ताओं के दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। वहां बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूर्व विधायक समेत 25 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पंजाब पुलिस को भी तैनात किया गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के टंढेड़ा गांव में पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी के संयोजन में कल बिजनौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मदरसे के छात्रों के अलावा विभिन्न गांवों से लोग आए थे।
इस सभा के समापन पर पूर्व विधायक के आवास पर बिरयानी पार्टी का आयोजन हुआ। जहां लोगों की काफी भीड़ के चलते अव्यवस्था हो गई और बिरयानी के वितरण में भी काफी आपाधापी मच गई। कार्यकर्ता इधर-उधर प्लेटें फेंकने लगे। इसको लेकर कुछ युवकों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। भगदड़ मच गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। वहं थानाध्यक्ष ककरौली जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और लाठियां फटकारकर भीड़ को नियंत्रित किया। पंजाब पुलिस के जवानों ने भी लोगों को दौड़ाया। पुलिस कई लोगों को हिरासत में थाने ले आई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी समेत 25-30 लोगों के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन करने और मतदाताओं को प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शांतिभंग करने वालों को चिन्हित कर अलग से कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घुसपैठियों को बिठा कर दीदी मानुष के साथ अन्याय कर रहीः मोदी
Next Article राज ठाकरे ने BJP और PM मोदी पर लगाए आरोप
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आठ साल बाद खुला फर्जी रसीदों का खेल, 19 ग्राहकों के 3.26 लाख रुपये डकारने का आरोप
state
November 24, 2026
रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?