By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद पर राहुल का बड़ा अटैक, हमने पकड़ा, BJP ने छोड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मसूद पर राहुल का बड़ा अटैक, हमने पकड़ा, BJP ने छोड़ा

Last updated: March 12, 2019 5:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

गांधीनगर:गुजरात में कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की मीटिंग के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने गांधीनगर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में राहुल गांधी ने किसानों, जवानों, न्यायपालिका और रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमले के जिम्मेदार मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार ने पकड़ा था लेकिन बीजेपी की सरकार ने मसूद अजहर को हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया।
राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘दो विचारधाराओं की लड़ाई है- एक महात्मा गांधी की है और दूसरी शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी हैं। आप देखिए कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज प्रेस के पास जाते हैं और कहते हैं कि हमें काम करने नहीं दिया जा रहा है और उसके एकदम जज लोया जी का नाम लेते हैं। आमतौर पर जनता सुप्रीम कोर्ट के पास जाती है न्याय के लिए लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के सामने न्याय मांगते हैं। हिंदुस्तान की संस्थाओं पर आक्रमण चालू है। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और सच्चे मुद्दों की बात सरकार नहीं करती है।’
किसानों और बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा
राहुल ने कहा, ‘हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। आज 45 साल से ज्यादा बेरोजगारी है। मोदीजी मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि हिंदुस्तान का युवा अलग-अलग प्रदेशों में रोजगार ढूंढते भटक रहा है। दूसरा मुद्दा किसानों का है- गुजरात के चुनाव में हमने किसानों की बात की और किसानों ने गुजरात में हमारा पुराना साथ दिया। नरेंद्र मोदीजी 3.5 लाख करोड़ रुपये का 15 लोगों का कर्जा माफ करते हैं लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं करते और उल्टा अरुण जेटली जी कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है।
‘फसल बीमा में 15 अमीर लोगों को फायदा’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहते हैं, ‘बीमा का पैसा किसान देते हैं लेकिन नुकसान होने पर 15 अमीरों की जेब में पैसा जाता है। हमने तीन प्रदेशों कर्जमाफी का वादा किया और 10 दिन भी नहीं लगे, सिर्फ दो दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करके दिखाया। मुझे दुख होता है कि गुजरात के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए लेकिन मैं जानता हूं कि आपकी भी जरूरत है।
राफेल मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने मंच से जैसे ही कहा कि ‘चौकीदार’, जनता से आवाज आने लगी- ‘चोर है’। इसपर राहुल ने कहा, ‘2014 के चुनाव में मोदीजी ने कहा था कि चौकीदार बनाओ, पीएम नहीं। ये देखिए मैंने चौकीदार शब्द बोला और लोग चोर बोल रहे हैं। हर स्टेज से मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं लेकिन वह देश को यह नहीं बताते कि वह वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ चोरी करके पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में क्यों डाला।’
‘हमने मसूद अजहर को पकड़ा, आपने छोड़ दिया’
पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘मसूद अजहर ने पुलवामा में अटैक किया। मैं मोदीजी से पूछना चाहता हूं कि मजसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा। बीजेपी की सरकार ने विशेष हवाई जहाज में बिठाकर और देश का पैसा देकर भेजा। हवाई जहाज में अजित डोवाल भी एस्कॉर्ट बनकर पाकिस्तान गए। आप देशभक्ति की बात करते हैं। हमने मसूद अजहर को पकड़ा था लेकिन आपने छोड़ दिया। जिस दिन पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई हो रही थी, उसी मोदीजी ने अपने दोस्त के नाम देश पांच एयरपोर्ट कर दिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवसेना ने BJP से कहा: 2014 के चुनावी वादों के सवालों के जवाब देने को रहें तैयार
Next Article आपकी जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं:प्रियंका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?