By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आपकी जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं:प्रियंका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

आपकी जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं:प्रियंका

Last updated: March 12, 2019 5:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

गांधीनगर:कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गांधीनगर में एक जन संपर्क रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जागरूकता से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है। कांग्रेस की रैली में उन्होंने कहा कि आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने किसानों की कर्ज की समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। देश में फैली भीड़ और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी प्रियंका ने अपनी बात रखी और जनता से कहा कि ये सारी चीजें तकलीफ देती हैं।

प्रियंका गांधी के भाषण के मुख्य अंश

– सरकार से सवाल करें, जिन दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, वे कहां हैं? महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था उसका क्या हुआ? बैंक खाते में 15 लाख रुपये का वादा किया था वो कहां हैं?

– यह देश प्यार, सद्भाव और भाईचारे की नींव पर बना है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह दुःखद है।

– हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं, जहां भी देखिये नफरत फैलायी जा रही है।

– कांग्रेस महासचिव बनने के बाद गुजरात में कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले भाषणा में कहा कि रोजगार, सुरक्षा, किसान चुनाव का बड़ा मुद्दा है।

– आप जागरूक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं, जागरूकता हथियार है।

– आप जागरूक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपकी जागरुकता, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है जिससे किसी को चोट नहीं पहुंचानी है।

– जो अपनी फितरत की बात करते हैं उन्हें आप बताईए कि देश की फितरत क्या है।

– मैं आपसे आग्रह करना चाहती हूं कि इस बार सोच समझकर निर्णय लें।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है।

इससे पहले संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि मोदी की ‘गलत नीतियों के कारण देश के लोग पीड़ित हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और देश में कृषि संकट, औद्योगिक विकास के बाधित होने तथा बेरोजगारी के मुद्दे का उल्लेख किया।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने लोकसभा चुनाव से पहले हो रही सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व की संप्रग सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कांग्रेसजन से आह्वान किया कि वे देश के लिए नया नजरिया प्रदान करने के लिए आगे बढ़ें। सीडब्ल्यूसी की बैठक की शुरुआत में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में कुछ पल मौन रखा गया।

इससे पहले पार्टी ने यहां साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी ने 1930 में आज ही के दिन साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। गौतरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक करीब 58 वर्षो के बाद हुई है। इससे पहले 1961 में गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मसूद पर राहुल का बड़ा अटैक, हमने पकड़ा, BJP ने छोड़ा
Next Article हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?