सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी सरकार का बड़ा निर्णय: कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गठित होगा निर्यात प्रोमोशन फोरम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी सरकार का बड़ा निर्णय: कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गठित होगा निर्यात प्रोमोशन फोरम

Last updated: July 3, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने सहकारी क्षेत्र निर्यात प्रोमोशन फोरम के गठन का निर्णय लिया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह घोषणा मंगलवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता में की। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2022 तक मौजूदा निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) में कोआपरेटिव सेक्टर एक्सपोर्ट्स प्रोमोशन फोरम का गठन किया जाएगा, जो देश के 20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सहकारी क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाने के लिए काम करेगा। सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय सहकारी ट्रेड फेयर का 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर के बीच प्रगति मैदान में आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश विदेश के लगभग पांच से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

देश में कुल आठ लाख से अधिक सहकारी संस्थाएं हैं, जिसमें 94 फीसद संस्थाओं में 15 करोड़ किसान सदस्य हैं। गोयल ने बताया कि इसके बावजूद कृषि उत्पादों की निर्यात में हिस्सेदारी बहुत कम है। इसे प्रोत्साहित करने की सख्त जरूरत है, जिसके लिए ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है।

गोयल ने कहा कि कृषि निर्यात से किसानों की आमदनी को 2022 तक दोगुना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी मकसद से विभिन्न मंत्रालयों के बीच साझा समन्वय हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर से अपनी सहकारी संस्थाओं को विदेशी ग्राहकों की जरूरत का पता चलेगा। इस फेयर का आयोजन वाणिज्य, कृषि और विदेश मंत्रालय सहकारी संस्थाओं के सहयोग से कर रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि सहकारिता कृषि क्षेत्र की रीढ़ है, जिसे मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैठ बनानी होगी। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब एक विभाग के मंत्री और अफसरों के साथ दूसरे मंत्रालयों से सामंजस्य नहीं होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

तोमर ने कहा कि घरेलू कृषि उपज की गुणवत्ता को विश्व स्तरीय बनाने की जरूरत है। कृषि निर्यात को बढ़ाने के लिए इसकी महती आवश्यकता है, जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आम जनजीवन से जुड़े शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी शुरू करेगी ‘स्ट्राइड’ योजना
Next Article करतारपुर गलियारे पर भारत-पाकिस्तान की दूसरी बैठक 14 जुलाई को

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?