सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आम जनजीवन से जुड़े शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी शुरू करेगी ‘स्ट्राइड’ योजना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

आम जनजीवन से जुड़े शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी शुरू करेगी ‘स्ट्राइड’ योजना

Last updated: July 3, 2019 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:आम जनजीवन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी ने स्ट्राइड नाम की एक नई शोध योजना शुरू करने का एलान किया है। इसमें अलग-अलग विषयों और क्षेत्र से जुड़े नए शोध कार्यो को शामिल किया जाएगा। इसके तहत पचास लाख से लेकर पांच करोड़ तक वित्तीय मदद दी जाएगी। यूजीसी की इस पहल को देश में शोध की एक नई संस्कृति को विकसित करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मुताबिक इस नई पहल से विश्वविद्यालय सहित दूसरे उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध को काफी मजबूती मिलेगी। इस योजना को आठ जुलाई को लांच किया जा सकता है। इसके बाद शोध से जुड़े प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।

योजना के तहत मंजूर किए जाने वाले सभी शोध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। यह देश को आर्थिक मजबूती देने के साथ विकास में मदद देंगे। यूजीसी ने इसे लेकर एक सलाहकार कमेटी का भी गठन किया है, जो यूजीसी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर भूषण पटव‌र्द्धन की अध्यक्षता में काम करेगी। कमेटी इस दौरान आने वाले शोध प्रस्तावों को जांचेगी और अंतिम रूप देगी।

शोध कार्यो के आधार पर तय होगी वित्तीय मदद

योजना के वित्तीय मदद का निर्धारण शोध कार्यो के स्वरूप पर तय होगा। इसमें सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विकास को गति देने वाले शोध कार्यो को प्रमुखता से बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत ऐसे शोध कार्यो को पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक की वित्तीय मदद दी जाएगी।

योजना के दूसरे चरण में विश्वविद्यालय और कालेजों की नई प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मदद दी जाएगी। इन्हें एक करोड़ तक की वित्तीय मदद दी जाएगी। योजना का जो तीसरा पहलू होगा, उसके तहत इतिहास, दर्शनशास्त्र, पत्रकारिता सहित जन सामान्य से जुड़े अलग-अलग विषयों में शोध कार्यो को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत पांच करोड़ तक की वित्तीय मदद दी जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने 28 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल में बनाई जगह
Next Article मोदी सरकार का बड़ा निर्णय: कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गठित होगा निर्यात प्रोमोशन फोरम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?