सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी ने कहा- प्रयोगशाला में प्लास्टिक का विकल्प खोजें, 2025 तक भारत ऊर्जा और बायोफ्यूल का हब बनेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी ने कहा- प्रयोगशाला में प्लास्टिक का विकल्प खोजें, 2025 तक भारत ऊर्जा और बायोफ्यूल का हब बनेगा

Last updated: January 3, 2020 3:15 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

बेंगलुरु:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 107वीं ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दुनिया के वैज्ञानिकों को प्रयोगशालाओं में प्लास्टिक का विकल्प खोजना होगा। खेती के विकास के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उत्पादन पर बल देने की जरूरत है। इस 5 दिवसीय आयोजन में 2 नोबेल पुरस्कार विजेताओं के अलावा दुनियाभर के 15 हजार विशेषज्ञ शामिल होंगे। साइंस कांग्रेस में हर साल किसी समस्या पर विमर्श और समाधान खोजने की कोशिश की जाती है। इस बार की थीम कृषि विकास रखी गई है।

  • मोदी ने कहा- ”बीते पांच सालों में ग्रामीण विकास को लोगों ने महसूस किया है। स्वच्छ भारत से आयुष्मान तक भारत की सबसे बड़ी योजनाओं को दुनिया में सराहा जा रहा है। इसका कारण साइंस एंड टेक्नोलॉजी है। देश के 6 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की राशि ट्रांसफर कर एक नया रिकार्ड बनाया है। गांवों तक बिजली और अन्य विकास कार्य पहुंचे हैं। यह सब टेक्नोलॉजी से ही संभव हुआ है। आज गांव में सड़कें समय पर पूरी हो रही हैं। गरीबों के लिए 2 करोड़ से ज्यादा समय पर तैयार हुए हैं। जियो टेकिंग के कारण प्रोसेस गति तेज हुई है। समय पर काम पूरा होने से सभी शिकायतें खत्म हो रही हैं।”
  • ”टेक्नोलॉजी के कारण आज किसान सीधे बाजार से लेनदेन कर रहे हैं। आज किसानों को खेती, मौसम से संबंधित हर जरूरी जानकारी मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हमें टेक्नोलॉजी को और भी मजबूत बनाना है। आप सभी को यह भी जानकारी है कि ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। आपका दायित्व है कि पानी को री-साइकिल करने के लिए सस्ती टेक्नोलॉजी कैसे इस्तेमाल करें।”
  • “सप्लाई चेन में जो नुकसान होता है, उसे रोकने के लिए टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है। हमें मध्यम और लघु उद्योगों को भी मजबूत करना है। देश ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया है, ताकि हमारे पशु, मछलियों और मिट्टी को बचाया जा सके। लेकिन, प्लास्टिक का विकल्प तो आपको ही खोजना होगा। इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से मेटल निकालने के लिए भी नई तकनीक की जरूरत है। आप जो समाधान देंगे, उसे हम बाजार में उतार पाएंगे, जिसे मध्यम और लघु उद्योगों का विकास होगा।”
  • “फसलों के अवशेष और घरों से निकलने वाला कचरा भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। इसको वेल्थ में बदलने के लिए हमें मेहनत करनी होगी। 2020 तक कच्चे तेल का आयात कम करने का लक्ष्य है, इसके कई विकल्प हमें तलाशने होंगे। आपका यही सब योगदान देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगा।”
  • “ग्रामीण विकास में टेक्नोलॉजी के उपयोग को हमें व्यापक बनाना है। आने वाला दशक भारत में साइंस और टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस के लिए अच्छा समय होने वाला है। 2025 तक भारत ऊर्जा और बायोफ्यूल का सबसे बड़ा सप्लायर और हब होगा। भारत के विकास का एक लंबा रोडमैप तैयार किया गया है। तकनीक तेज और सामान्य विकास के बीच में समानता बनाए रखती है। जब मानव और तकनीक का मिलान होता है, तो नए अविष्कार होते हैं।”
  • “अंतरिक्ष अनुसंधान में हमारी सफलता अब समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में भी नजर आना चाहिए। हमें समुद्र में मौजूद जल, ऊर्जा, भोजन और खनिज का दोहन करने की जरूरत है। देश को तेज गति से विकास के पथ पर ले जाने के लिए चार कदम उठाने होंगे:  नवाचार, पेटेंट, उत्पादन और समृद्धि।”
  • “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि नवाचार में भारत की रैंक सुधरकर 52 हो गई है। हमारी योजनाओं ने 5 साल में पिछले 50 साल की तुलना में ज्यादा बिजनेस इन्क्यूबेटर बनाए हैं। मैं अपने वैज्ञानिकों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं।”

साइंस कांग्रेस की थीम कृषि विकास, 15 हजार लोग शामिल होंगे

  • साइंस कांग्रेस के लिए नोबेल विजेता स्टीफन हेल (मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट, जर्मनी) और अडा ई योनथ (वाइज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, इजराइल) बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और भौतिक वैज्ञानिक सुब्रा सुरेश, हृदय रोग विशेषज्ञ सीएन मंजूनाथ भी शामिल होंगे।
  • अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दशकों में फसल उत्पादन में बढ़ोतरी, किसानों की बाजार तक पहुंच में सुधार, गांवों में रोजगार के अवसरों में विविधता लाने जैसे कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन किसानों को इनका पूरा फायदा नहीं मिल पाया। इसीलिए साइंस कांग्रेस की थीम ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर रूरल डेवलपमेंट’ रखी गई है।
  • इसमें उद्योग और किसानों के बीच संचार की कमी पर दुनिया के नामी वैज्ञानिक और विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। खेती पर संभावित खतरे को कम करने के उपायों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। आयोजन में देशभर के शिक्षाविद, वैज्ञानिक और नीति निर्माताओं समेत 15,000 लोग शामिल होंगे। नवाचार करने वाले किसान भी बुलाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के दौरे पर
नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तुमकुरु में पीएम किसान योजना की तीसरी किश्त जारी की। इसके बाद बेंगलुरु में राज्यों को कृषि कर्मण पुरस्कार वितरित किए थे। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया था। इसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और राज्यपाल वजुभाई वाला से राजभवन में मुलाकात भी की। मोदी तुमकुरु में सिद्धगंगा मठ में प्रार्थना करने भी गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘गुडन्यूज’ ने पहले हफ्ते में कमाए 127.90 करोड़
Next Article 34 दिन में 105 नवजातों की मौत; फिर भी प्रशासन ने मंत्री के स्वागत में ग्रीन कारपेट बिछाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?