नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी से अलग होने के 21 साल बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने अपने लोगो(चुनाव जिन्ह) से कांग्रेस शब्द हटा दिया है। पार्टी के नए लोगो में हरे रंग से त्रिणमूल लिखा है और दो फूलों की पंखुड़ियां हैं जिसके बैकग्राउंड में नीला रंग है। पार्टी के नेता इस लोगो को पिछले एक सप्ताह से प्रयोग कर रहे हैं।
1998 में कांग्रेस से अलग हुईं थी ममता-
यह 1998 की बात है जब कांग्रेस से अलग होकर अपनी तृणमूल कांग्रेस बनाई थी। ममता की सीपीआई(एम) के साथ मतभिन्नता होने के कारण वह कांग्रेस से अलग पार्टी बनाई थी जिसका नाम तृणमूल कांग्रेस दिया गया था। लेकिन अब 21 साल बाद टीएमसी को सिर्फ तृणमूल के नाम से जाना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने इस बदलाव को लेकर कहा कि यह बदलाव का समय था।
सभी जगह से ‘कांग्रेस’ हटाया-
पार्टी ने अपने पोस्टर, बैनर समेत सभी प्रकार की प्रचार सामग्री से कांग्रेस नाम हटा लिया है। पार्टी के प्रमुख नेता जैसे अिभिषेक बनर्जी और राज्य सभा सांसद डेरेक ओ ब्रेन ने अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में नया लोगा लगया है।
ममता बनर्जी की पार्टी ने अपने लोगो से ‘कांग्रेस’ शब्द हटाया

