सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ममता बनर्जी का दावा, मुर्शिदाबाद हिंसा में लुंगी पहनकर BJP कार्यकर्ता कर रहे थे पत्थरबाजी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ममता बनर्जी का दावा, मुर्शिदाबाद हिंसा में लुंगी पहनकर BJP कार्यकर्ता कर रहे थे पत्थरबाजी

Last updated: December 21, 2019 11:32 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए।  नागरिकता कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी हिंसा हुई। इसको लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि इस हिंसा में बीजेपी कार्यकर्ता लुंगी पहनकर पत्थरबाजी कर रहे थे।

सीएम ममता बनर्जी का कहना है, ‘5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता हैं। वह लुंगी-टोपी पहनकर पत्थरबाजी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इन पत्थरबाज बीजेपी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मैंने पहले ही बीजेपी के प्लान के बारे में बताया था।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुआ। मुर्शिदाबाद के सागरदीघी इलाके में महिषासुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की, जिसको लेकर अब सीएम ममता ने कहा, ‘मैं सब लोगों से अपील करती हूं कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक करें। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि उन्हें लोगों की मांग माननी चाहिए।’

टेलीग्राफ के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. बाकी के चार लड़के नाबालिग हैं जिनमें से तीन पर गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। सभी नाबालिग युवकों की उम्र 16-17 साल बताई गई है।

जबकि यूएन की निगरानी में जनमत संग्रह कराने के बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने ऐसी बात नहीं की. मुझे मेरे देश पर गर्व है। बीजेपी क्या कह रही है ये मुझे न बताएं. मुझे उनकी पार्टी से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जब भी हम अपनी आवाज उठाते हैं वो हमें देश विरोधी बता देते हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
Next Article नागरिकता कानून पर आरजेडी ने किया बिहार बंद, रोकी गई ट्रेन और बसें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?