बडगाम: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। विमान के मलबे से दो शव भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि विमान के दोनों पायलटों की हादसे में मौत हो गई है।
कहा जा रहा है कि मिग विमान एयर पट्रोल मिशन पर था और श्रीनगर से उड़ान भरी थी। बडगाम के पास विमान में धमाका हुआ और क्रैश होने के बाद नीचे गिर गया। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें विमान के मलबे के साथ आग दिख रही है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद हैं।
बडगाम के एसएसपी ने बताया, ‘भारतीय वायुसेना की टेक्निकल टीम कुछ देर में यहां आकर तथ्यों का पता लगाएगी। अभी तक हमें दो शव मिले हैं।’
बता दें कि पहले भी मिग फाइटर प्लेन कई बार क्रैश हो चुके हैं। कुछ महीने पहले भी हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में मिग फाइटर प्लेन क्रैश हो गए थे। इसी महीने राजस्थान के जैसलमेर से ट्रेनिंग मिशनके लिए उड़ान भरने वाला मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
मिग लड़ाकू विमान हुआ क्रैश

