मुंबई:सॉफ्टवेयर इंजिनियर तापसी पन्नू ने कहा कि कॉलेज के दिनों में पॉकेटमनी के लिए मैं मॉडलिंग करती थी। ऐक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन जब फिल्में करने का मौका मिला और मेरी फिल्मों ने अच्छा बिजनस किया तो मैंने ऐक्टिंग को अपना लिया। इंजिनियरिंग के बाद मेरी जॉब लग गई थी लेकिन मैं जॉब नहीं करना चाहती थी। मैं नए अनुभव लेना चाहती थी। महिलाओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि चार लोग क्या कहेंगे। जरूरी है कि आप मन का काम करें और खुश रहें।

