वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित मुम्बई महिला मंडल के तत्वावधान में वसई महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘स्व से शिखर तक’ की दो कार्यशालाओं का आयोजन 1 मार्च को किया गया। मंगलाचरण ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा किया गया। करूणाजी कोठारी ने स्वागत भाषण के माध्यम से पधारे हुए सभी सभा संस्था का स्वागत अभिनंदन किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री मोहन जी गुंदेचा ओर मंत्री भगवती जी चौहान ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका सुनीताजी सिंघवी ने किया।
मुख्य वक्ता श्रीमती रचना जी हिरण ( मुम्बई महिला मंडल की उपाध्यक्ष, उपासिका) ने परिवार और युगल को साथ कैसे रहना, उनको समय देना, एवम कैसे सामंजस्य बिठाये रखना, इन पर बहुत ही अच्छे से अपने विचारों को रखा। आपने ज्ञानशाला के बच्चों को स्टोरी के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को आपसी समझ,सामंजस्य और प्यार से कैसे निभाया जाय समझाया। उनके द्वारा करवाये गये प्रयोग काफी प्रभावी थे।बच्चों ने उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया।
दूसरी मुख्य वक्ता श्री आशाजी गुंदेचा ने चार भावनाओं को कहानी के माध्यम से बहुत ही रोचक ढंग से समझाया।कैसे अंधविश्वास से बचें, हमारे प्रेरणा स्रोत गुरुदेव ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक है। सभा अध्यक्ष श्रीमान मोहन जी गुंदेचा और मंत्री श्रीमान भगवती लाल जी चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञानशाला विद्यार्थी धृत हिरण ने परिवार के बारे में अपने विचारों को बहुत ही सुंदर तरीके से बताया। आभार ज्ञापन सह-संयोजिका चंदाजी गोखरू ने किया।
तेरापंथ सभा वसई, भिक्षुमहाप्रज्ञ ट्रस्ट, तेयुप, कन्यामण्डल और महिला मण्डलओर ज्ञानशाला के बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्यों की सराहनीय उपस्तिथि रही।
महिला मण्डल वसई ने किया 2 चरणों में ‘स्व से शिखर कार्यशाला’ का आयोजन

