कल्याण। अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी को पूज्य गुरुदेव में महती कृपा करके कल्याण परिषद के संयोजक के रूप में मंगलपाठ सुनाया। मुम्बई पदार्पण के पश्चात संदीप कोठारी ठाणे में बिराजित आगम मनीषी मुनि श्री महेंद्र कुमार जी के दर्शन किये एवं मुनि श्री ने प्रेरणा प्रदान की।
तेयुप ठाणे सिटी अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़,उपाध्यक्ष विकास आच्छा, निवर्तमान मंत्री अमृत श्रीश्रीमाल ने परिषद की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष को संयोजक बनने पर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अभतेयुप मुम्बई परिवार से उपाध्यक्ष महेश बाफना, गौतम डांगी, जगदीश परमार, नरेश चपलोत, रिंकू बाफना, गौतम कोठारी राजेश कोठारी,राकेश सिंघवी उपस्थित थे।
कल्याण परिषद के संयोजक संदीप कोठारी ठाणे में मुनि श्री के दर्शनार्थ पहुंचे

