By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला मंडल की निर्देशिका “हेलो सहेली “का विमोचन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

महिला मंडल की निर्देशिका “हेलो सहेली “का विमोचन

Last updated: October 31, 2018 2:50 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई महिला मंडल के निर्देशन में मलाड महिला मंडल द्वारा उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी एवं शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के सान्निध्य में महिला मंडल की निर्देशिका “हेलो सहेली “का विमोचन हुआ। मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि डायरेक्टरी बहुत ही उपयोगी है। यह समाज एवं विभिन्न परिषदों परिवारों को जोड़ने में योग भूत बनेगी। इस अवसर पर साध्वी प्रमुखा श्री जी से प्राप्त संदेश का वाचन लीला जी परमार ने किया। निर्देशिका के बारे में मण्डल संयोजिका गोमती जी मेहता ने विचार रखे। आभार ज्ञापन सहसंयोजीका मीना मादरेचा ने किया। कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित हुआ। प्रथम कांदिवली भवन में ततपश्चात सांय कांदिवली ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया।

द्वितीय चरण :- अहिंसा का संदेश पर आधारित राग से वैराग्य की ओर नेम व राजुल की कहानी पर लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इसका नाट्य रूप मलाड महिला मंडल ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा नवकार मंत्र के गीत से हुई। कन्या मंडल ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में अभातेमम अध्यक्षा कुमुद जी कच्छारा ने उपस्थित रहते हुए प्रासंगिक विचार रखे। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री जी वडाला ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का कुशल संचालन प्रीति धाकड़ ने किया। स्वागत भाषण मण्डल संयोजिका गोमतीजी मेहता ने दिया। अहिंसा पर विचार सह संयोजिका मीना जी मादरेचा ने रखे। आभार ज्ञापन सह संयोजिका लीलाजी परमार ने किया।
मु,म. उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, भारती जी सेठिया, प्रीति बोथरा अणुव्रत महासमिती से हेमलता सोनी, मुम्बई कार्यकारिणी से संगीता चपलोत, वंदना जी मुणोत, किरन डागलिया मलाड से रितु मेहता, किंजल परमार, अरूणा चोरडिया, सीमा सांखला, विद्या मेहता, पारुल कच्छारा, रितिका परमार, शोभा परमार, रुचि सांखला, मनीषा परमार, रवीना बाफना, भावना कोठारी, भारती चोरडिया व कन्या मंडल सहित 300 सदस्यों की उपस्तिथि रही। यह जानकारी हेमलता सोनी ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
Next Article सुबह खाली पेट लहसुन खाने के होते हैं ये फायदे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?