मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कुर्ला द्वारा वर्ष 2025 -27″ लक्ष्य ” शपथ ग्रहण कार्यशाला का कार्यक्रम तेरापंथ भवन घाटकोपर में शासन श्री साध्वी कंचन प्रभाजी, शासन श्री साध्वी मंजू रेखा जी एवं साध्वी बृंद के सानिध्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुभ शुरुआत श्री साध्वी श्री जी कंचन प्रभा जी, शासन श्री साध्वी मंजू रेखा जी एवं साध्वी बृंद के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र के साथ हुई।
मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। नवोदित अध्यक्ष श्रीमती शोभा मादरेचा ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर जैन विद्या पश्चिमांचल सह संयोजिका श्रीमती प्रेमलता सिसोदिया ,पूर्व राष्टीय अध्यक्ष श्री मति कुमुद कच्छारा, श्रीमती मंजू बडला आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती भावना डागलिया ने वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती शोभा मादरेचा को शपथ ग्रहण करवाया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने कार्यकारिणी टीम की घोषणा की एवं विधि के साथ शपथ ग्रहण शासन साध्वी श्री कंचन प्रभाश्रीजी, शासनसाध्वी श्री मंजू रेखा श्रीजी, एवं साध्वी वृंद का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ और नई बहनों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुनीता सुतरिया ने किया। श्रीमती भारती राठौड़ ने अपने भावो की अभिव्यक्ति के साथ आभार ज्ञापन किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अरुणा सांखला ने दी।

