मुंबई। 8 March मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में कांदिवली ओर बोरीवली महिला मंडल ने किया भव्य रैली का आयोजन । लक्ष्य लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना।
रैली की शुरुआत प्रातः 7.00 बजे समणीजी *विपुल प्रज्ञा जी और आदर्श प्रज्ञा जी के सानिध्य में कांदिवली तेरापंथ भवन से की गई।
रैली की शुरुआत समणीजी ने मंगल पाठ सुना कर और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कार्यकारणी टीम से भारती जी सेठिया ने हरी झंडी दिखाकर की।
रैली में मुंबई महिला मंडल कि उपाध्यक्ष रचना जी हिरण, सह मंत्री गीतांजलि जी बोथरा कार्यकारिणी टीम से सुशीला जी मादरेचा , प्रीति जी बोथरा और मंजू जी मादरेचा भी सहभागी रहे।
रैली में बोरीवली महिला मंडल/ कांदिवली महिला मंडल और कन्या मंडल की सराहनीय उपस्थिति रही। Bharat Vikas Parishad की बहनों की सहभागिता रही।
दो पहियों वाले वाहन की रैली प्रातः 7:00 प्रारंभ हुई और 810 पर संपन्न हुई। रैली के पश्चात समणीजी ने वूमंस डे पर और सराहनीय उपस्थिति पर सभी बहनों को बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। रैली के प्रारंभ में आरटीओ ऑफिस ने log book परअपने सिग्नेचर दिए। पुलिस की एक जीप भी रैली मे शामिल थी।
रैली मे 48 बाइकर्स, ( कन्या मंडल व महिला मंडल) 75 पैदल, 15 पुरुष तथा 1 कार का समावेश रहा।
रैली संपन्न होने के बाद सभी बहनों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए गए। womens day के उपलक्ष में बोरीवली एटीडीसी मैं camp का भी आयोजन किया गया जिसमें रैली के पश्चात बहनों ने अपनी टेस्टिंग और उपस्थिति दर्ज करवाई।
महिला दिवस पर बोरीवली महिला मंडल ने निकाली बाइक रैली

