मुम्बई : गुरुवार को आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रोफेशर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी स्वामी एवं मुनि वृन्द की रास्ते की सेवा विटावा मुकुंद कंपनी से खोपरखैरने तक तेरापंथ युवक परिषद खोपरखैरने के अध्यक्ष अमृत बाफना की अध्यक्षता में परिषद के सदस्यों ने किया। मुनि श्री का फिलहाल एक दिवसीय प्रवास वाशी तेरापंथ भवन में हैं। शुक्रवार को मुनि श्री का संभावित विहार सीबीडी बेलापुर का हैं। अमृत बाफना ने कहा कि रास्ते की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती हैं। एक अलग ऊर्जा का संचार होता हैं। सुबह की शुरुआत संतों के सानिध्य में हो तो दिन अपने आप में सुंदर बन जाता हैं। वही इस रास्ते की सेवा में उपासक जसराज छाजेड़, सुनील बोहरा, पंकज भटेवरा, अशोक घोखरु, वसंत लोढ़ा, महेश छाजेड़, गणपत गुंदेचा, मनोहर गुंदेचा, संदीप डांगी, अरविंद चोरड़िया, विनोद चोरड़िया, चिराग बाफना, रमेश बाफना आदि शामिल थे।

