मुंबई। महासभा आपके द्वार के राष्ट्रीय संयोजक किशनलाल डागलिया के नेतृत्व में पालघर जिला की महासभा आपके द्वार यात्रा प्रात: लगभग 7:15 बजे से रात्रि 12:15 बजे तक कुल 38 परिवारों की सार संभाल की गयी। इस दौरान महासभा ने 1. मनोर-10 परिवार, 2. माहीम 1 परिवार, 3. केलवा बाज़ार 2 परिवार, 4. केलवा रोड 2 परिवार, 5. वाणगांव 13 परिवार, 6. दहाणु 3 परिवार, 7. घोलवड 4 परिवार, 8. गंजाड 1 परिवार, 9. चारोटी 1 परिवार, 10. कासा 1 परिवार, 11. तवा 1 परिवारों समेत 11 क्षेत्रों में कुल लगभग 400 KM की यात्रा रही।
इस यात्रा में 2 नई सभाओं 1. मनोर 2. वाणगांव का गठन हुआ। यात्रा के दौरान पालघर में मुनि श्री जिनेश कुमारजी, मुनि श्री परमानन्दजी के दर्शन का लाभ मिला। इस यात्रा में संवाहक किशनलाल डागलिया को विशेष रुप से अशोक तातेड मुंबई प्रभारी महासभा, राजेन्द्र मुणोत कार्यकारिणी सदस्य महासभा, दिलीप राठौड़ सभा अध्यक्ष बोईसर, गोतम ओस्तवाल तेयुप अध्यक्ष बोईसर, नरेश श्री श्रीमाल (बोईसर), चतर तलेसरा (पालघर), दिलीप गुन्देचा (जैन सोशल ग्रुप), राकेश खेरोदिया (स्थानकवासी संप्रदाय), शंकरसिंह राजपूत (डहाणू) का सहयोग रहा।
‘महासभा आपके द्वार’ के तहत पालघर ज़िला (महाराष्ट्र) की यात्रा

