मालेगांव (महाराष्ट्र)। शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री राकेशकुमारीजी साध्वीश्री मलयविभाजी, साध्वीश्री विपुलयशाजी, साध्वीश्री जिज्ञासाप्रज्ञाजी के पावन सान्निध्य में सम्पूर्ण तेरापंथ समाज की उपस्थिति में तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ धर्मसंघ का 260 वाँ स्थापना दिवस उत्साह वर्धक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साध्वीश्री जी नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वीश्री राकेशकुमारीजी ओजस्वी वाणी में धर्मसंघ को संबोधित करते हुए कहा- आज तेरापंथ धर्मसंघ का 260 वाँ स्थापना दिवस सुतीत की स्मृतियों की ताजा याद दिलाता है। स्वामीजी ने त्याग तपस्या,अनुशासन मर्यादा व संगठन की अपराजित स्थापित कर तेरापंथ धर्मसंघ की मजबूत नींव को रोपा था। आचार्य भिक्षु ने और मुनिश्री थिरपालजी ,मुनिश्री फतेहलालजी स्वामी ने श्रम की बुदों से एवं त्याग तपस्या का सिंचन कर नींव को गहरा सिंचा है।बलिदानी संघ आचार्य भिक्षु के बलिदानों को याद करता है। यशोमय यशोगीत गाकर गौरवान्वित होता है।
साध्वीश्री जी ने तेरापंथ धर्मसंघ व स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा- तेरापंथ का नामकरण हुआ।वह एक अकल्पनीय थी।स्वामीजी को राजनगर के घटनचक्र से बोधि प्राप्त हुई थी। आत्मयोगी वीतराग वाणी के परम उपासक थे आचार्य भिक्षु । साध्वीश्री जी ने कहा-अपने शास्त्रों का गहन अध्ययन कर नववीत निकाला आचार्य भिक्षु ने । आचार्य भिक्षु ने रास्ते में आने वाली हर विघ्न बांधओं ,यातनाओं प्रताड़नाओं को समता भाव से सहन कर विश्व में तेरापंथ का धर्मरूपी परचम फहराया। आपके तेजोमय तपोबल मनोबल उसकी तेजस्विता की आलोक ने लोह चुम्बकत्व जनमानस को अपनी और आकर्षित किया। आचार्य भिक्षु की बदौलत तेरापंथ धर्मशासन आचार्य महाश्रमणजी के कुशल अनुशासन में आध्यात्मिक विकास शिखरों को छुता हुआ मानवजाति के कल्याण का पथ प्रशस्त कर रहा है। इसकी सौरभ से सारा भूमण्डल सुरभित हो रहा है।
साध्वीश्री विपुलयशाजी ने अपने विचार रखे। साध्वीश्री जिज्ञासाप्रज्ञाजी ने मधुर स्वरलहरियों से समा बांध लिया।सुरेखा कांकरिया ने अपने विचार रखे। ते.यु.प. के अध्यक्ष सतीष जी ने संगीत पेश किया। साध्वीश्री जी की प्रेरणा कठिन परिश्रम से समाज में नवजागृति का संचार हुआ। यह जानकारी संगीता सूर्या ने दी।
अनुशासन मर्यादा संगठन समर्पण की बुनियाद पर खड़ा तेरापंथ धर्मशासन का भव्य महलः साध्वीश्री राकेशकुमारीजी (बायतू )

