मुंबई। परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती आगम मनीषी प्रो. मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी आदि ठाणा 5 ने महती कृपा करके मुम्बई स्तरीय मर्यादा महोत्सव का आयोजन 1 फरवरी 2020 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल,कालबादेवी में करने का फरमाया । इसकी व्यवस्था संबंधित संयुक्त बैठक तेयुप एवम महिला मंडल के साथ रखी गई ।नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुरुवात की गई
पधारे हुवे सभी सदस्यों का आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशन डागलिया ने स्वागत किया व आयोजन की रूप रेखा रखी ।मंत्री सुमेर सुराणा ने अपने विचार रखे । विभिन समितियां बनाई गई व कार्य का विभाजन किया गया,तेयुप अध्यक्ष पवन बोलिया ने भी अपने सुझाव दिए ।मीटिंग में आचार्य महाप्रज्ञ विद्या फाउंडेशन से किशन डागलिया,सुमेर सुराणा,एस के जैन,इंदरमल धाकड़,गणपत डागलिया, मूलचंद वागरेचा,मनोज चोरडिया,प्रकाश शिशोदिया,सुरेश डागलिया,नरेंद्र पोरवाल,लक्ष्मीलाल डागलिया,रमेश मेहता,सुखलाल सिंयाल,मीठालाल शिशोदिया,तेयुप से पवन बोलिया,नितेश धाकड़, अशोक बरलोटा,अशोक धींग,महिला मंडल से उर्मिला कच्छारा,रेणु डागलिया विशेष रूप से उपस्थित थे ।
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में मर्यादा महोत्सव हेतु संयुक्त संगोष्ठी

