By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महंगाई पर मोदी सरकार का यूटर्न, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़े दाम, रसोई से लेकर सबकुछ होगा महंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

महंगाई पर मोदी सरकार का यूटर्न, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़े दाम, रसोई से लेकर सबकुछ होगा महंगा

Last updated: May 16, 2026 1:46 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
AI Image
SHARE
Highlights
  • मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये तो राजधानी दिल्ली में 93.14 रुपये महंगा

नयी दिल्ली। महंगाई पर अपने वादों पर यूटर्न लेते हुए मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की महंगाई को हरी झंडी दे दी, जिससे तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी भी महंगी हो गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैर-ब्रांडेड डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले इसकी कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर थी। इसी प्रकार एक लीटर पेट्रोल की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गयी है। चुनाव के दौरान मोदी सरकार कह रही थी महंगाई नहीं बढ़ेगी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार ने यूटर्न लेते हुए कंपनियों को इसकी इजाजत दे दी और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दाम बढ़ गए।

AI Image

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में गैस की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने भी आज से सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने की घोषणा की है। दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.09 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 77.09 रुपये थी। दिल्ली के साथ ही आईजीएल ने नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, कैथल, कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, अजमेर पाली, राजसमंद, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हापुर, गौतमबुद्धनगर और ग्रेटर नोएडा में भी सीएनजी की कीमत दो रुपये बढ़ा दी है। इससे पहले 01 अप्रैल से आईजीएल ने पीएनजी की कीमतों में 1.70 रुपये प्रति मानक घन मीटर की वृद्धि की थी।
सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल विपणन कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का दबाव था। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करके तेल विपणन कंपनियों को राहत दी थी। अब इंडियन ऑयल ने दिल्ली में अपने ब्रांडेड (प्रीमियम) पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 2.99 रुपये बढ़ाकर 104.88 रुपये प्रति लीटर और ब्रांडेड डीजल एक्सजी की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 95.95 रुपये प्रति लीटर कर दी है। गत 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद ब्रांडेड डीजल की कीमत दूसरी बार बढ़ाई गयी है। इससे पहले मार्च में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी। दूसरे शहरों में भी कीमतों में लगभग इसी तरह की बढ़ोतरी की गयी है, हालांकि वैट और लॉजिस्टिक्स लागत में अंतर के कारण कीमत वृद्धि में कुछ अंतर होता है।
मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये महंगा होकर आज से 106.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। देश की वाणिज्यिक राजधानी में एक लीटर डीजल अब 93.14 रुपये का मिल रहा है। पहले इसकी कीमत 90.03 रुपये थी। इस प्रकार इसकी कीमत 3.11 रुपये बढ़ी है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 3.29 रुपये बढ़कर 108.74 रुपये और चेन्नई में 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल कोलकाता में 3.11 रुपये और चेन्नई में 2.86 रुपये महंगा हुआ है। इसकी कीमत आज से क्रमशः 95.13 रुपये और 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “केरला स्टोरी 2” फेम उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, बारात का अनोखा ट्विस्ट “रजनी की बारात” का टीजर लांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“केरला स्टोरी 2” फेम उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, बारात का अनोखा ट्विस्ट “रजनी की बारात” का टीजर लांच
entertainment
May 15, 2026
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र लेकर आया है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का तूफान!
entertainment
May 15, 2026
“पंजाबी सीखना मेरे लिए खुशी जैसा था” – सोनल चौहान का दिल जीतने वाला बयान
entertainment
May 15, 2026
निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’
entertainment
May 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?