By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महागठबंधन पर मोदी का हमला, ‘‘वंशवादी’’ पार्टियां खड़ा करना चाहती हैं ‘‘अपना साम्राज्य”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

महागठबंधन पर मोदी का हमला, ‘‘वंशवादी’’ पार्टियां खड़ा करना चाहती हैं ‘‘अपना साम्राज्य”

Last updated: January 14, 2019 1:31 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की कवायद पर तंज करते हुए रविवार को उसे ‘‘अवसरवादी’’ गठबंधन करार दिया और आरोप लगाया कि ‘‘वंशवादी’’ पार्टियां ‘‘अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहती हैं जबकि हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं।’’
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये रूबरू होते हुए कहा, ‘‘अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर हमारे पास विकासात्मक एजेंडा है तो वहीं दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन और वंशवादी पार्टियां हैं। विकास के एजेंडे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आने वाले चुनाव भाजपा और देश के लिए अहम है। एक तरफ हमारे पास विकास और सबका साथ सबका विकास के एजेंडे हैं तो दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन और वंशवादी पार्टियां हैं।’’
मोदी ने आरोप लगाया कि इस तरह की पार्टियां ‘‘अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहती हैं जबकि हम लोगों को सशक्त बना चाहते हैं।’’ मोदी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।
प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को फिर से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता किसी निजी स्वार्थ से प्रेरित नहीं हैं बल्कि राष्ट्रीय हित से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि केवल उनकी पार्टी ही ऐसी है जिसमें सामाजिक रूप से पिछड़े और आर्थिक रूप से गरीब परिवार में जन्मा व्यक्ति भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता से ‘‘स्वाभाविक रूप से कुछ ऐसे लोग नाराज होते हैं जिन्होंने कुछ नहीं किया बल्कि नकारात्मक राजनीति’’ की है।
प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘लेकिन उन्हें भारत के लोगों को कम नहीं आंकना चाहिए। विपक्ष में हमारे मित्र वैसे भी बहुत भ्रमित है। वे मोदी को खराब कहने का कोई मौका नहीं गंवाते…पहली चीज यह है कि वे ऐसी पार्टियों के साथ अवसरवादी गठबंधन बना रहे है जिन्हें हाल में नापसंद किया गया था और शायद अब भी किया जाता है।’’
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सवाल किया, ‘‘अगर मोदी इतना खराब है और सरकार काम नहीं कर रही है तो यह गठबंधन क्यों? क्या आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं होना चाहिए? वे जानते हैं कि यह काम करने वाली सरकार है।’’
पिछली संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए आवास की योजना के तहत पिछले पांच सालों में उस सरकार ने केवल 25 लाख से अधिक मकान बनाये थे जबकि मौजूदा सरकार ने चार वर्षों में 1.25 करोड़ घर बनाये है।
एमएसएमई सेक्टर पर एक सवाल के जवाब में मोदी ने राष्ट्र के विकास में छोटे उद्योगों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘‘सबसे ऊंची’’ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के डिजाइन का एक मॉडल है और इसने दिखाया कि कुछ भी असंभव नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फिल्म निर्माता हिरानी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया इंकार
Next Article बसपा प्रमुख मायावती से मिले तेजस्वी यादव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?