By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म निर्माता हिरानी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया इंकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

फिल्म निर्माता हिरानी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया इंकार

Last updated: January 14, 2019 1:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। फिल्मनिर्माता राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ‘संजू’ फिल्म के दौरान हिरानी के साथ काम कर रही थी। हिरानी ने इस आरोप से इंकार किया है। उनके वकील आनंद देसाई ने आरोप को ‘‘गलत, नुकसान पहुंचानेवाला, अपमानजनक, प्रेरित और मानहानिकारक” बताया है।
हफपोस्ट इंडिया में छपे एक आलेख में महिला ने खुद को ‘सहायिका’ बताया है और आरोप लगाया है कि मार्च से सितंबर 2018 के बीच एक बार से ज्यादा हिरानी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने तीन नवंबर, 2018 को हिरानी के लंबे समय के सहयोगी और ‘संजू’ के कॉ-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को एक मेल लिखकर इस आरोप के बारे में बताया था।
महिला का कहना है कि नौ अप्रैल, 2018 को निर्देशक ने पहले उस पर यौनिक टिप्पणी की और बाद में अपने घर के कार्यालय में उसका यौन उत्पीड़न किया।
हफपोस्ट इंडिया में महिला ने नौ अप्रैल को चोपड़ा को भेजे गए मेल के बारे में लिखा है। उसमें कहा गया है, ‘‘ मुझे याद है कि उस दिन मैंने कहा था, ‘सर, यह गलत है। आप के पास सारी शक्तियां है और मैं यहां सिर्फ एक सहायिका हूं।’
महिला ने कहा कि हिरानी उनके लिए पिता जैसे थे। इस ईमेल में चोपड़ा की पत्नी और फिल्म आलोचक अनुपमा, पटकथा लेखक अभिजीत जोशी, फिल्मनिर्माता शैली चोपड़ा का भी नाम है। फिल्म आलोचक अनुपमा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है कि महिला ने अपनी स्थिति उनके साथ साझा की थी और विनोद चोपड़ा फिल्म्स (वीसीएफ) ने तब से यौन उत्पीड़न की शिकायतों को निपटने के लिए एक समिति गठित की है।
उन्होंने पांच दिसंबर, 2018 को भेजे गए एक ईमेल में कहा, ‘‘ हमने वीसीएफ में आईसीसी बनाने की भी पेशकश की। लेकिन वीसीएफ का आईसीसी इस मामले को नहीं उठा सकता है क्योंकि महिला घटना के समय राजकुमार हिरानी फिल्म्स की कर्मचारी थी।’ फिल्म आलोचक ने कहा कि महिला ने उन्हें कहा था कि उसे इन चीजों को आगे ले जाने के बारे में सोचने का समय चाहिए।
इस घटनाक्रम के बीच हिरानी का नाम ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नए पोस्टर से हटा लिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा ने किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने हालांकि अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विवाद के बाद जस्टिस सीकरी ने ठुकराया सरकार का ऑफर
Next Article महागठबंधन पर मोदी का हमला, ‘‘वंशवादी’’ पार्टियां खड़ा करना चाहती हैं ‘‘अपना साम्राज्य”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?