सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाभारत : दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने से कम होता है आत्मविश्वास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

महाभारत : दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने से कम होता है आत्मविश्वास

Last updated: December 27, 2019 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जो लोग हर छोटे-बड़े काम के लिए दूसरों की मदद पर निर्भर रहते हैं, उनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। ऐसे लोग कभी भी खुद कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं और परेशानियों का सामना करते हैं। इस आदत से बचना चाहिए। महाभारत में दुर्योधन मामा शकुनि पर निर्भर था। शकुनि की गलत सलाह की वजह से पूरे कौरव वंश नाश हो गया।

  • दूसरों की सलाह पर बहुत अधिक निर्भर न रहें

महाभारत में दुर्योधन हर काम के लिए अपने मामा शकुनि से सलाह लेता था। इस कारण दुर्योधन की बुद्धि ने काम करना बंद कर दिया और वह पूरी तरह मामा शकुनि के इशारों पर ही चलने लगा। शकुनि ने दुर्योधन से वो सब करवाया जो वह खुद चाहता था। शकुनि भीष्म पितामह के वंश को खत्म करना चाहता था और इसी वजह से वह हस्तिनापुर आया था। भीष्म पितामह ने शकुनि की बहन गांधारी का विवाह अंधे धृतराष्ट्र से करवाया था। शकुनि इसका बदला लेना चाहता था और इसीलिए वह हस्तिनापुर आया था।
दूसरों की सलाह से मदद मिलती है, लेकिन हर काम के लिए दूसरों से राय लेने की आदत हमारा आत्मविश्वास कमजोर कर देती है। हम छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहने लगते हैं, ये बात परेशानियों की वजह बनती है। जब भी कोई काम अकेले करते हैं, मन में संदेह रहता है। संदेह के कारण काम सहीं ढंग से पूरा नहीं हो पाता और असफलता मिलती है।

  • अच्छे काम से मिलता है सुख

गलत काम करने वाले लोग कुछ समय का सुख प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वे हमेशा सुखी नहीं रह पाते हैं। दुर्योधन ने छल और गलत तरीके से पांडवों से उनकी धन-संपत्ति छीन ली थी, लेकिन ये संपत्ति उसके पास टिक ना सकी। इसीलिए अपने सुख के लिए दूसरों के छल नहीं करना चाहिए।

Thanks:www.bhaskar.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्या आप जानते हैं इकलौते बच्चे होते हैं मोटापे का सबसे ज्यादा शिकार
Next Article पुलिस महानिरीक्षक निशीकांत मोरे के खिलाफ नाबालिग ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की Samuk में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?