सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: क्या आप जानते हैं इकलौते बच्चे होते हैं मोटापे का सबसे ज्यादा शिकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

क्या आप जानते हैं इकलौते बच्चे होते हैं मोटापे का सबसे ज्यादा शिकार

Last updated: December 27, 2019 10:35 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अगर आपके घर में एक ही बच्चा है तो उसमें मोटापे का खतरा उन बच्चों की तुलना में ज्यादा होता है जिनके भाई-बहन होते हैं। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है। इकलौते बच्चे की खाने की आदतों और शरीर के वजन का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ताओं ने कहा कि इकलौते बच्चों की खाने की आदतें और पेय पदार्थों का चुनाव अस्वास्थ्यकर होता है। वहीं, भाई-बहन वाले बच्चों के खाने की आदतें तुलनात्मक रूप से बेहतर पाई गईं।

चीनी बच्चों पर किया गया शोध : शोधकर्ता नतालिया मूथ ने कहा, इस शोध के साथ ही कई शोधों में बताया गया है कि इकलौते बच्चे में मोटे होने की आशंका ज्यादा होती है। कई लोग सोचते हैं कि इकलौते बच्चे बिगड़ैल होते हैं इसलिए उनकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर कई शोध किए गए हैं।

पिछले एक दशक में यूरोप और चीन में इकलौते बच्चों और उनके वजन को लेकर कई शोध हुए हैं। चीन की सिंगल चाइल्ड पॉलिसी से शोधकर्ताओं को काफी डाटा मिला। 20,000 चीनी बच्चों पर किए गए शोध से पता चला कि शहरी चीन के लड़कों में ज्यादा वजन होने की आशंका 36 % ज्यादा थी और मोटे होने की आशंका 43 फीसदी ज्यादा पाई गई।

प्रमुख शोधकर्ता चेल्सी क्रैच के अनुसार अगर आपके घर में कई बच्चे होते हैं तो आप ज्यादातर समय घर पर खाना पसंद करते हैं। इससे आप कम वसा वाला खाना खाते हैं।  वहीं इकलौता बच्चा होने पर आप बाहर जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन बिहेवियर में प्रकाशित शोध में  कहा गया है कि  इकलौते बच्चे अकेले होने के कारण शारीरिक रूप से कम सक्रिय होते हैं। खेलने के लिए भाई-बहन न होने के कारण वो ज्यादा समय असक्रिय रहते हैं।

जंक फूड ज्यादा खाते हैं – शोध के अनुसार अकेले बच्चे जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार जंक फूड के सेवन को कम करने के लिए अकेले बच्चों में फोन और स्क्रीन देखने के समय को कम करने की जरुरत है।

शोधकर्ताओं के अनुसार अगर आप घर का बना हुआ खाना ज्यादा खाते हैं तो आपका बीएमआई ज्यादा नहीं होगा। अकेले बच्चों का वजन बढ़ने के पीछे अभिभावकों का भी बहुत बढ़ा हाथ होता है। वे बच्चों को हर काम करने के लिए खाने का लालच देत हैं। और उनकी जिद के कारण उनके खान-पान का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में बच्चों का वजन बढ़ जाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंसान के पूर्वज ज्यादा शांत और खुशहाल थे
Next Article महाभारत : दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने से कम होता है आत्मविश्वास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की Samuk में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका
entertainment
September 9, 2026
छठी मैया’ के टीज़र में दिखी ‘द वन’ की आध्यात्मिक दुनिया, तमन्ना ने खींचा ध्यान
entertainment
September 9, 2026
पार्वती तिरुवोथु का पहली बार पुलिस अफसर वाला अंदाज़, ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट!
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?