मुंबई। गुरूवार, 4 जुलाई को मेवाड़ सखी का VNNO की संस्थापक और महिलाओं की प्रेरणा स्रोत श्रीमती अंजना जी कोठारी की उपस्थिति में मेवाड़ केसरी भवन भांडूप में पहला सेमिनार रखा गया । मेवाड़ सखी का लक्ष्य हमारी सखियों को सामाजिक , मानसिक ,शारीरिक और आर्थिक सबलता और जागरूकता प्रदान करना है। केंसर से जागरूकता और बचाव की जानकारी v care foundation टीम के द्वारा संचालित किया गया ।
मेवाड़ की बहनों ने इस सेमिनार में पधार कर पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।मेवाड़ सखी टीम में मीनाक्षी संघवी, मनीषा कोठारी,गीता पामेचा ,लता मेहता, प्रीति कोठारी, विनिता जैन, वनिता सिंघवी ,हर्षिता कोठारी ,सविता काठेड द्वारा पहला सेमिनार आयोजित किया गया ।
मेवाड़ सखी का पहला सेमिनार संपन्न

