सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेवाड़ महिला मंडल ने ऑनलाइन मनाया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मेवाड़ महिला मंडल ने ऑनलाइन मनाया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस

Last updated: June 26, 2020 2:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में 21 जून को जूम ऐप पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें कमिटी मैंबर्स, अध्यक्ष, मंत्री के साथ मंडल की 275 से अधिक बहनों ने भाग लिया। योग श्लोक द्वारा महामंत्री कंचन एल.सिंघवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग शक्ति शांति पीठ प्रार्थना  निकिता बोहरा ने की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा ने योगाचार्य अंजलि जैन का स्वागत व सम्मान किया किया तथा योगा के महत्व के बारे में बताते हुए भविष्य में महिला मंडल में स्थाई रूप से योगा के कार्यक्रम को चलाने के लिए प्रस्ताव रखा। संरक्षिका संतोषबेन सिंघवी,  कार्यकारी संरक्षिका बेबीबेन डागलिया, प्रमुखा ललिता सोनी, कार्यकारी प्रमुखा लाजवंती बडाला, निवर्तमान अध्यक्षा अंजना तातेड़ ने शुभकामना व बधाइयां दी। कार्याध्यक्षा रेणु बोहरा ने योग दिवस पर अपने विचार रखें। मेवाड़ कन्या मंडल अध्यक्षा निकिता सूर्या ने अपनी टीम की उपस्थिति के साथ योग दिवस पर मंडल को बधाई दी। योगा ग्रुप लीडर राजकुमारी पामेचा ने अंजलि जैन का परिचय कराते हुए सभी योगा प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि योगा के इस कार्य को भविष्य में आगे बढ़ाते हुए महिला मंडल में अपनी बहनों को योगा सिखाने के लिए तैयार करेगे व अपने मंडल में स्थाई रूप से अपनी बहनों द्वारा किस प्रकार योगा सिखाया जाए। इसके के लिए प्रारूप तैयार किया जाएगा। सभी 35 मंडलों के प्रभारियों के साथ चेतना चपलोत, सुधा धाकड़, किरण हिंगड़, मीना परमार, संगीता सोनी आदि सभी बहनों का विशेष सहयोग रहा।कन्या मंडल से दिशा बदामा ने म्यूजिक योगा के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
योगाचार्य अंजलि जैन ने प्राचीन काल से वैदिक युग से प्रारंभ हुए योगा के महत्व के बारे में बताते हुए बहुत ही खूबसूरत व सुंदर तरीके से सभी बहनों को योगा के बारे में समझाते हुए विभिन्न प्रकार के आसन, मुद्राएं व क्रियाएं सिखाई। मंडल की बहनों ने विभिन्न विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए उससे संबंधित प्रश्न पूछे।योगा के माध्यम से अंजलि जी ने मोटापा, बेड लाइफ़स्टाइल, अव्यवस्थित भोजन, जंग फूड, साइनस, कफ- कोल्ड, अस्थमा, बैक प्रॉब्लम, सर्वाइकल, अर्थराइटिस, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, नी प्रॉब्लम आदि बीमारियों से बचने के लिए उनका निराकरण बताते हुए बहुत ही अच्छे रूप में सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
अंत में मेडिटेशन द्वारा ध्यान मुद्रा में जाकर सुखासन में किस प्रकार भगवान महावीर के समोशरण की प्रक्रिया से हमें साक्षात भगवान महावीर के तेजस्वी जीवन से रूबरू कराते हुए हमें जैनिज्म के माध्यम से जीवन को कैसे स्वस्थ, सुंदर और मस्त बनाने की कला सिखाई। योगाचार्य अंजलि जी ने पतंजलि योग सूत्र द्वारा प्राणायाम,सूर्य नमस्कार, शवासन, ध्यान मुद्रा, मेडिटेशन आदि विभिन्न प्रकार के आसन सिखाएं।और कहा कि हम सभी को जीवन में प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। तभी हमारा योग दिवस मनाना सफल होगा। प्रेम सुर संगम प्रतियोगिता के विजेता गिफ्ट स्पॉन्सर्ड कंचन शुगनजी सिंघवी ने बधाई देते हुए अपने विचार रखे। इसमें प्रथम अनीता डागलिया विले पार्ले,द्वितीय ममता चंडालिया अंधेरी, तृतीय वैशाली चपलोत डोंबिवली व सांत्वना पुरस्कार नीता बंबोरी वसई,ऋतु कोठीफोडा बोरीवली,रंजना सियाल गोरेगांव,भारती ईटोदिया फोर्ट,ममता सिंघवी मीरारोड रहे। कोषाअध्यक्षा निर्मला पामेचा ने सभी का आभार व्यक्त किया।यह जानकारी महामंत्री कंचन एल. सिंघवी ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे कपिल देव, कहा- कप्तान के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं वो, वर्ल्ड कप जीतना ही सबकुछ नहीं
Next Article संदीप रांका बने तेयुप ठाणे वेस्ट (सिटी) अध्यक्ष

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?