By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेरे पिता लालू प्रसाद यादव शेर हैं, हम गीदड़-भभकी से डरने वाले नहीं: तेजस्वी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मेरे पिता लालू प्रसाद यादव शेर हैं, हम गीदड़-भभकी से डरने वाले नहीं: तेजस्वी

Last updated: August 26, 2018 11:24 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File photo
SHARE

पटना (ईएमएस)। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मुंबई के एशियन हार्ट इन्स्टीट्यूट से डिस्चार्ज होने के बाद फ्लाइट से वे पटना पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आजेडी नेता भोला यादव भी मौजूद थे। व्हील चेयर पर बैठकर लालू यादव एयरपोर्ट से बाहर आए, पत्रकारों ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर लालू यादव ने कहा कि कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। 30 अगस्त तक लालू यादव को सरेंडर करने का झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। लालू फिलहाल मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर थे। उधर पटना में पार्टी ऑफिस में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता शेर हैं, हम गीदड़-भभकी से नहीं डरने वालों में से नहीं है। उन्होंने अपने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि आप सभी एकजूट रहें, बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।
ईडी की तरफ से दायर चार्जशीट पर उन्होंने कहा,चार्जशीट में देरी क्यों की। हम तो खुद ही चार्जशीट की चुनौती दिया करते थे। ये न्यायिक प्रक्रिया है और हम जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम न्यायिक जीत दर्ज करने वाले है। जिस तरह से जांच एजेंसियों के द्वारा डराने की कोशिश हो रही है जनता इन्हें सबक सिखाएगी। आरजेडी नेता ने कहा कि 90 के बाद लोगों की आंखों में लालू जी खटकने लगे लेकिन लालू झुके नहीं। नीतीश कुमार कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जिनसे हाथ मिलाया है वो आरक्षण और संविधान के दुश्मन हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि मंडल आयोग की अनुशंसा का अभी तक पांच फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इसकी लड़ाई लड़ी उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गईं। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन को लागू करने में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही। मुजफ्फरपुर कांड को लेकर नीतीश पर लगातार हमलावर होते तेजस्वी ने कहा कि बिहार की स्थिति बद से बदतर हो गई है और कोई सुरक्षित नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमर्त्य सेन ने भी किया महागठबंधन का आवाहन
Next Article कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान को शरद यादव ने बताया सही

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आचार पंचक के प्रति बनी रहे सजगता व निष्ठा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
January 17, 2026
गाँव की याद दिलाती माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ ने उड़ाया गर्दा, गोल्डी यादव ने दिया साथ
entertainment
January 17, 2026
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर पर कराए जाएँ
metro
January 17, 2026
जाने आचार्य श्री भिक्षु की मर्यादा” कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा
social
January 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?