आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा 17 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के आयोजन के बैनर का अनावरण राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) को 2014 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। विशेष रूप से, MBDD ने एक दिन में सबसे बड़े रक्तदान अभियान का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें एक ही दिन में 1,00,212 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।।यही संस्था 2022 में एक ही दिन में 2.5लाख यूनिट रक्त एक ही दिन में एकत्र करके अनोखा रिकॉर्ड बना चुकी है। अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा ने MBDD की सराहना करते हुए कहा कि मानवता को समर्पित यह कार्य सभी के लिए प्रेरणा है, सभी को इससे जुड़ना चाहिए। भाजपा संगठन भी इससे देश भर में जुड़ा है ।
अभातेयुप से MBDD के थली राजस्थान सहयोगी विजेंद्र छाजेड़ ने बताया कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने परिषद सदस्यों को आह्वाहन किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बैनर अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को एक सुखद संयोग भी है,यह अभातेयुप का स्थापना दिवस और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी का जन्मदिवस भी है।उन्होंने अपील की भाजपा संगठन को भी इस जनहितार्थ कार्य में तेरापंथ युवक परिषद , गंगाशहर के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य मनीष बाफना ने बताया कि इस अवसर पर अभातेयुप साथी पीयूष लूनिया, मनीष बाफना , परिषद उपाध्यक्ष भरत गोलछा,सहप्रभारी भरत सोनी एवं सुमित जी गोदारा , खाद्य मंत्री, राजस्थान सरकार ,शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन छाजेड़, एवं मोहन सुराना, गुमान सिंह राजपुरोहित, नरसिंह सेवग, पंकज अग्रवाल,जेना महाराज, मघाराम नाई, सरिता नाहटा, स्वाति छाजेड़, झमकू देवी आदि मौजूद रहे।
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD)के बैनर का अनावरण

