लखनऊ:राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के संसदीय दल के नेता राम गोपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन देगी।
वार्ता एजेंसी के अनुसार राम गोपाल यादव ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने देश का तबाह कर दिया है। विधानसभा चुनावों में भाजपा की पराजय इसका परिणाम है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने विधानसभा चुनावों के परिणाम स्पष्ट होने के बाद गठबंधन की बात की जाएगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करेगी सपा : रामगोपाल

