भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस ने ‘वचनपत्र’ के नाम से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सभी किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों के बीच वचनपत्र जारी किया। 112 पेज के इस वचनपत्र में कहा गया है कि दो लाख रूपए तक के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और इसमें किसानों के सहकारी बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों का चालू एवं कालातीत कर्ज शामिल रहेगा। कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश के हर वर्ग, हर समाज, हर पीड़ित, हर शोषित और हर व्यथित के साथ-साथ एक-एक व्यक्ति और एक-एक परिवार के जीवन को हम संवारेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरूण यादव, सुरेश पचौरी और अन्य नेता भी शामिल थे। कमलनाथ ने साफ तौर पर कहा कि यह कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं, ‘वचनपत्र’ हैं। अर्थात इसमें जो भी बिंदू शामिल किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के वचन पत्र की मुख्य बातें
1- हम जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे
2- किसानों का बिजली बिल आधा करेंगे
3- किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे
4- सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे
5- महिलाओं के स्व सहायता समूह के क़र्ज़ माफ़ करेंगे
6- बच्चियों के विवाह के लिये 51000 का अनुदान देंगे
7- विधान परिषद का गठन करेंगे
8- 10000 प्रतिमाह हर परिवार के एक बेरोज़गार युवा को दिया जाएगा
9- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 1 लाख युवा को नौकरी देंगे
10- पहले 100 यूनिट का एक रुपये बिजली का बिल
11- सभी फसलों और कुछ सब्जियों पर बोनस मिलेगा
12- पांच रुपये लीटर दूध
13- सबके लिए घर के अधिकार का कानून लाएंगे और बेघर लोगों 450 स्क्वायर फीट जमीन या फिर ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे
14-ड्रग्स मुक्त राज्य बनाएंगे
15-मध्य प्रदेश के प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे
16-व्यापमं मामले की फिर से जांच कराएंगे
17- छात्राओं को स्कूल से पीएचडी तक की मुफ्त पढ़ाई
18- बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी अंक लाने वाले सभी छात्रों को लैपटॉप
19- अनुसूचित जाति के सभी लोगों को जमीन का अधिकार
20- 60 साल से अधिक उम्र वाले पत्रकारों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी जो पिछले 25 सालों से काम कर रहे हैं
मध्यप्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने 112 पन्नों का जारी किया ‘वचन पत्र

