मुंबई:तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी के बारे में तो सब जानते ही हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर के नाम की डॉल तक मार्केट में आ गई है, लेकिन अब जो हम आपको बताने वाले हैं उसे जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए जो नाम रजिस्टर कराया है उसका नाम है ‘तैमूर’। हालांकि इस फिल्म में तैमूर अली खान के बारे में दिखाया जाएगा या कुछ और इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि इससे पहले तैमूर एक बड़ा कारनामा कर चुके हैं। दरअसल, याहू ने खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट निकाली थी और आप ये जानकर हैरान होंगे कि 2 साल के तैमूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तैमूर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है।
याहू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र में आने वाला तैमूर अली खान है। तैमूर की तस्वीरें और खबरें इंटरनेट पर खूब देखी और सर्च की जाती हैं।
मधुर भंडारकर ने तैमूर का नाम कराया रजिस्टर

