मुंबई: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को मुंबई के फेमस मरीन ड्राइव बीच पर कई फीट लहरें उठती नजर आईं। समुद्र की लहरें इतनी तेज थी कि लोगों को वहां से हटाना पड़ा। फिलहाल, लोगों को समंदर के किनारे जाने से रोक दिया गया है।
महाराष्ट्र में भी मानसून पिछले दो दिन से काफी सक्रिय है। लगातार बारिश होने के कारण मुंबई में मौसम सुहावना हो चुका है। मानूसन की बारिश ने लोगों को एक ओर जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, मरीन ड्राइव पर मौसम का लुत्फ उठाने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

