सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मणिकर्णिकाः एक विशाल व्यक्तित्व को ढाई घंटे में समेटने की नाकाम कोशिश !
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

मणिकर्णिकाः एक विशाल व्यक्तित्व को ढाई घंटे में समेटने की नाकाम कोशिश !

Last updated: January 26, 2019 9:52 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दिनेश चक्रवर्ती/सुरभि सलोनी ऑनलाइन

फिल्मः मणिकर्णिका, डायरेक्टरः कंगना राणावत, कृष कलाकारः कंगना राणावत, अंकिता लोखंडे, रिचर्ड कीप, जीशु गुप्ता, डैनी, सुरेश ओबेरॉय, अकुल कुलकर्णी, कुलभूषण खरबंदा आदि समयः 2 घंटे 28 मिनट, स्टारः 3.5
—————————————————————————————————-
कंगना राणावत अभिनीत व निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की भव्यता, कंगना की अदाकारी, निर्देशन लाजवाब है, फिल्म को जरूर देखा जाना चाहिए हालांकि रानी लक्ष्मीबाई के विशाल व्यक्तित्व को लगभग ढाई घंटे की इस फिल्म में समेटने की कोशिश सफल नहीं हुई है। बावजूद इसके कंगना एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवाने में कामयाब रही हैं, साथ ही पहली बार निर्देशन करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि कंगना वाकई में ‘रील’ ही नहीं रीयल लाइफ में भी ‘हीरो’ हैं।
कहानीः जैसा कि पहले से ही सबको पता है कि यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है सो, काफी रिसर्च भी की गई है, बावजूद इसके रानी लक्ष्मी बाई के जीवन के प्रमुख अंश ही इसमें समाहित किए गए हैं। रानी का जन्म, पालन-पोषण, बचपन से ही हथियारों का शौक, पढ़ाई में रुचि, सामान्य लड़कियों से अलग शौक, शादी, पिता, पति, पुत्र और अंत में वीरगति को प्राप्त होने की कहानी बखूबी फिल्माया गया है। कोशिश यह भी रही है कि उनके जीवन की अधिकतम घटनाओं, स्थितियों को शामिल किया जाए लेकिन फिल्ममेकर्स को इसमें कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि जिन घटनाओं को फिल्म में शामिल किया गया है, उसे बखूबी परदे पर उतारा गया है। कुल मिलाकर ‘मणिकर्णिका’ के जरिए जो संदेश देना था, रानी लक्ष्मी बाई की जिस वीरता, न्यायप्रियता, वीर मां, वीर पत्नी, वीर पुत्री को परदे पर उतारना था, उसमें फिल्म कामयाब तो रही है लेकिन रानी लक्ष्मीबाई जैसी विशाल व्यक्तित्व वाली बलिदानी वीरांगना की कहानी को तीन घंटे में समेटने में नाकाम रही है। हालांकि देखने के बाद दर्शकों को निराशा नहीं होगी, क्योंकि फिल्म की कसी हुई कहानी दर्शकों को अपने से जोड़े रखने में सफल रही है।
अभिनयः झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में कंगना का अभिनय बेजोड़ है। किरदार के हर उतार चढ़ाव के एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और अंत में रणभूमि में शेरनी की तरह दहाड़कर रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व को परदे पर पूरी तरह उतार दिया है। साथ ही अंकिता लोखंडे ने भी झलकारी बाई के किरदार को जीवंत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जनरल रोज के रोल में रिचर्ड कीप का अभिनय भी यादगार है। गंगाधर के किरदार में जीशु सेनगुप्ता, डैनी (गुलाम मुहम्मद उर्फ गौस बाबा), सुरेश ओबेरॉय (पेशवा बाजीराव), अतुल कुलकर्णी (तात्या टोपे) व राजगुरु बने कुलभूषण खरबंदा के अलावा मोहम्मद जीशान व अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है।
निर्देशनः मुख्य किरदार के साथ पहली बार निर्देशन का बागडोर संभालने वाली कंगना राणावत ने कमाल कर दिया है। हालांकि उनके साथ सहायक निर्देशकों का भी योगदान महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर फिल्म के हर सीन को बेहतर बनाने के लिए निर्देशकों ने भरपूर मेहनत की है। यही वजह है कि फिल्म इतनी शानदार बन पाई है।
संगीतः फिल्म में संगीत देखें तो शंकर एहसान लॉय ने बिल्कुल फिल्म के हिसाब से बनाए हैं। प्रसून जोशी ने बिल्कुल फिल्म के अनुरूप ही शब्दों का गढ़ा है। शंकर महादेवन व सुखविंदर सिंह की आवाज देशभक्ति के जज्बे को झोकझोरने में कामयाब रही है।
कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना ने दर्शकों को सही फिल्म दी है। इसे जरूर देखनी चाहिए। टिकट का पैसा वसूल तो होगा ही गणतंत्र दिवस पर थिएटर से नई स्फूर्ति लेकर निकलेंगे।
सुरभि सलोनी ऑनलाइन की तरफ से 3.5/5 स्टार।

TAGGED:HindiMovieKanganaManikarnikaManikarnikaMovieRevew

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हमले की थी योजना
Next Article सीबीआई प्रमुख पर कोई फैसला नहीं, दोबारा होगी समिति की बैठक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?