सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लोकसभा में नहीं हुई राफेल पर चर्चा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लोकसभा में नहीं हुई राफेल पर चर्चा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Last updated: January 3, 2019 3:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:लोकसभा में गुरुवार को टीडीपी और अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने भारी हंगामा किया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। आज संसद में राफेल मुद्दे पर हंगामे के चलते राफेल सौदे पर चर्चा नहीं हो पाई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में अन्नाद्रमुक और टीडीपी के 19 सदस्यों को चार दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलम्बित कर दिया।

एक बार के स्थगन के बाद 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो टीडीपी और अन्नाद्रमुक के सदस्य अपनी अपनी मांगों के समर्थन में सदन के बीचों बीच आकर हंगामा करने लगे। अध्यक्ष सदन के पटल पर जब आवश्यक दस्तावेज रखवा रही थी, इसी दौरान दोनों दलों के सदस्य नारेबाजी करते रहे। कुछ सदस्य कागज के टुकड़े उछालते रहे जिससे आसन के सामने कागजों के टुकड़ों का ढेर लग गया।

सदन का जरूरी कामकाज निपटाने के बाद महाजन ने सदस्यों को चेतावनी दी कि वे अपने स्थान पर लौट जाएं और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें। उन्होंने यह चेतावनी दो बार सदस्यों को दी लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अध्यक्ष ने कहा, “मैं बार बार आपको चेतावनी दे रही हूं। आप मेरी बात नहीं सुन रहे हैं और सदन का लगातार अपमान कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही में अवरोध पैदा कर व्यवस्था को भंग कर रहे हैं। मैं नियम 374-ए के तहत आप के नाम ले रही हूं। इस नियम के तहत नाम लेने के बाद आप स्वत: ही चार दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलम्बित हो जाते हैं।” महाजन ने हंगामा कर रहे टीडीपी के 12 और अन्नाद्रमुक के सात सदस्यों के नाम लिए और उसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेघालय: मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
Next Article उज्ज्वला योजना : 6 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- “आप तो सनशाइन हैं”
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?