सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लोकसभा में कांग्रेस-बीजेपी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, स्पीकर से की गई शिकायत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लोकसभा में कांग्रेस-बीजेपी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, स्पीकर से की गई शिकायत

Last updated: March 2, 2020 5:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा के कारण गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद चार बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई। बिहार के वाल्मीकि नगर से जद (यू) सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद उनके सम्मान में बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक कागजात सभा पटल पर रखवाए और कुछ विधेयक भी पेश किए गए। इस दौरान कांग्रेस और द्रमुक सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आकर दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने लगे।
कांग्रेस सदस्यों के हाथों में पोस्टर थे जिन पर ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’, ‘सेव इंडिया’, ‘अमित शाह इस्तीफा दो’ के नारे लिखे थे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान से ही नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे के बीच ही अध्यक्ष ने प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा शुरू करवाने का निर्देश दिया।
‘अमित शाह इस्तीफा दो’ के लगे नारे
बीजेपी के संजय जायसवाल जब चर्चा में हिस्सा ले रहे थे तभी कांग्रेस के गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’ लिखा बैनर लेकर सत्तापक्ष की सीटों के पास आ गए। फिर विपक्ष के सदस्य जायसवाल के सामने बैनर लेकर आ गए, जो उस समय विधेयक के बारे में बोल रहे थे।
जायसवाल को इस तरह से बाधित किये जाने का बीजेपी सदस्यों ने विरोध किया और कांग्रेस सदस्यों से वहां से जाने के लिए कहा। जब विपक्ष के सदस्य वहां से नहीं हटे तो सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य उनको वहां से हटाने की मांग करते हुए उनके पास गए। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी सदस्यों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई।
रविशंकर और स्मृति ने किया बीच बचाव
इस दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी को आपस में उलझे विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच बचाव करते देखा गया। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की बैठक दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
तीन बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्थिति जस की तस बनी रही। हंगामा थमता नहीं देख पीठासीन सभापति रमा देवी ने सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी। रमा देवी ने कांग्रेस सदस्यों से नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत गलत किया है।
शिकायत दर्ज
इस मामले में कांग्रेस एमपी राम्या हरिदास ने बीजेपी सांसद जसकौर मीणा के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समक्ष हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तालिबान ने कहा, अमेरिका के साथ बातचीत गुप्त तौर पर बराक ओबामा के साथ ही शुरू हो गई थी
Next Article निर्भया केस के दोषियों की फांसी पर कोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- “आप तो सनशाइन हैं”
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?