नई दिल्ली:कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मंगलवार को हमला बोलते हुए उन्हें देश के राजनीति के नीचले स्तर के लिए कसूरवार ठहराया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वह सरकार की अक्षमता और प्रदर्शन न कर पाने के चलते ‘पीड़ित’ की राजनीति का कार्ड खेल रहे हैं।
कांग्रेस ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूपये में ऐतिहासिक गिरावट, कच्चे ईंधन की बढ़ती कीमतों समेत उन चुनौतियों पर उन्हें जवाब देने की जरूरत है जिनसे आज देश जूझ रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा- क्यों पीएम मोदी को पीड़ित की राजनीति की जरूरत है जब वह मौलिक और प्राथमिक तौर पर देश की चुनौतियों और समस्याओं का समाधान करने के लिए जम्मेदार हैं।?
उन्होंने कहा- “पीएम मोदी ने किसी भी मुद्दे के समाधान में विफल रहे और उसे छिपाने और सरकार के नॉन परफॉर्मिंग को छिपाने के लिए वह पीड़ित का कार्ड खेल रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।”
मनीष तिवारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान की रैलियों पर सवाल उठाते हुए सवाल किया कि आखिर क्यों नहीं उन्होंने 10 करोड़ नौकरियों के सृजन के विफल वादों पर बात की, क्यों आरबीआई की स्वायत्ता पर हमला किया गया और क्या फ्रांस से हुए राफेल विमान सौदे में ‘अनियमितताएं’ बरती गईं।

