सुरेंद्र मुणोत/लंदन। सयोनी जैन सात माह , सुपुत्री राहुल सोनल गोलछा पहली बार जैन विश्व भारती लंदन के जैन वर्ल्ड पीस सेंटर पहुंची समणी प्रतिभा प्रज्ञा जी समणी विपुलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में सयोनी की ‘जैनिंग सेरेमनी ‘ आयोजित की गई । समणी जी ने कहा – सयोनी का दिन नवकारमंत्र से प्रारम्भ हो उसके शाकाहारी खान पान के नियम की अनुपालना में पारिवारिक जन जागरूक रहे ।बच्चा जब तक स्वयं समझदार न हो माता -पिता को उसके प्रति सजगता रखनी चाहिए ।
विदेश की धरा पर मुँह में नवकार तथा घर मे शाकाहार रहना जैनत्व को जीना है ।आज हमारी युवा पीढ़ी विदेश में रहकर जैनत्व को सुरक्षित रखें यह महत्वपूर्ण है ।समणी प्रतिभा प्रज्ञा जी ने सयोनी को नमस्कार महामंत्र तथा मंगलपाठ सुनाया । इस अवसर पर सयोनी की नानीमाँ सुनीता संचेती विशेष रूप से उपस्थित रही । सुनीता संचेती ने कहा विदेश में जैन विश्व भारती लंदन का सेंटर भावी पीढ़ी में जैनत्व के संस्कार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।वास्तव में जैन विश्व भारती लंदन सेन्टर आचार्य तुलसी व महाप्रज्ञ की दूर दृष्टि का ही परिणाम है ।आचार्य महाश्रमण जी इस पर अपनी कृपा दृष्टि व मार्गदर्शन निरन्तर प्रदान कर रहे है।
लंदन में हुआ जैनिंग सेरेमनी का आयोजन

