By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लंबे समय तक करते हैं कंप्यूटर पर काम तो रोजाना करें ये व्यायाम, कंधे के दर्द से रहेंगे दूर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

लंबे समय तक करते हैं कंप्यूटर पर काम तो रोजाना करें ये व्यायाम, कंधे के दर्द से रहेंगे दूर

Last updated: May 31, 2020 11:25 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
symbolic pic
SHARE

कंप्यूटर पर काम करने या डेस्क जॉब के दौरान लोगों को कंधे में दर्द की समस्या हो जाती है। इसका कारण है कि कंधे की हड्डी अपनी सही स्थिति की जगह आगे की ओर चली जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हड्डी को सही स्थिति में लाने के लिए कुछ जरूरी व्यायाम किए जाएं। ये व्यायाम घर में बिना किसी उपकरण की सहायता से किए जा सकते हैं। इन्हें करने से दर्द ठीक होता है और बॉडी पोश्चर में भी सुधार आता है।

अराउंड द वर्ल्ड-
अपने शरीर के चारों ओर गोला बनाते हुए यह व्यायाम करना है। इसे करने के लिए अपने पेट के बल जमीन पर लेट जाएं, दोनों बांहें सामने की ओर खुली रहेंगी और पैर पीछे की ओर तने रहेंगे। अब अपने दोनों हाथ, पैरों, सिर और सीने को फर्श से ऊपर उठाएं। अब इस तरह अपने दोनों हाथों को इस तरह घुमाएं कि अपने सामने से पीछे की ओर एक बड़ा गोला बना रहे हो। ऐसा करते हुए कंधे की हड्डी को घुमाना है। अब हाथ को विपरीत दिशा से गोला बनाते हुए चलाएं। एक ओर से यह व्यायाम 15 बार करना है। यह व्यायाम करते समय अपने शरीर को पेट के बल ही रखें।

लाभ : इस व्यायाम में कंधे की हड्डी से लेकर हाथ की मांसपेशियों तक की कसरत हो जाती है। साथ ही उदर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे चर्बी घटती है और मोटापा कम होता है।

ड्राइविंग डॉल्फिन-इसे करने के लिए फोरआर्म प्लांक पोजिशन में आएंगे, जिसमें शरीर का भार कोहली और पंजों पर रहेगा। दोनों कोहनियां कंधों के नीचे रहेंगी और दोनों पैर नितंब से दोनों ओर रहेंगे। अब अपने पैरों से बांह की ओर 8 से 12 इंच तक इस तरह चलें कि नितंब छत की ओर उठ जाएं। यह व्यायाम की शुरूआती पोजिशन होगी। अब अपने नितंब को नीचे लाएं और इस तरह शरीर को सीधी रेखा में संतुलित करें जैसे कि आपके गोत लगाने पर कंधे कलाई को छू जाते हैं। अब इसी को विपरीत ओर करें ताकि पूर्ववत अवस्था में पहुंच सकें। फिर इस व्यायाम को दोहराएं।

लाभ : इस व्यायाम में आपके हाथ और पैर स्थिर अवस्था में रहते हैं, जिससे कंघों को स्थिर रहने के लिए मदद मिलती है।

प्लांक राइज टैप क्रंच-अपने दोनों हाथ और पैरों के बल लेट जाएं, पूरा शरीर हवा में रहेगा। दोनों पैर नितंब से ज्यादा चौड़ाई में खुले रहेंगे। अब इसी अवस्था में अपने दायें हाथ को उठाकर आगे ले जाएं। फिर वापस प्लांक में ले जाएं। अब अपने दायें हाथ को एक ओर उठाते हुए वापस प्लांक पोजिशन में जमीन पर रखें। इस क्रिया के दौरान आपको अपना शरीर एक सीधी रेखा में रखना है और अब अपने बायें हाथ को शरीर के नीचे लेकर जाएं। इसी दौरान अपने दाहिनें पैर को शरीर के मुख्य हिस्से की ओर ढकेलें और बायें हाथ से दायें पैर को छुएं। फिर प्लांक में लौटें। अब दूसरी ओर से इस व्यायाम को करें।

लाभ : कंधों की स्थिरता बढ़ाने में यह व्यायाम लाभ देता है। साथ ही शरीर के कोर एरिया की मजबूती के लिए यह बेहतरीन व्यायाम है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विराट कोहली ने बताया, कैसे एमएस धोनी ने की बेहतर कप्तान बनने में उनकी मदद
Next Article मन की बात:प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना वैक्सीन पर भारत की लैब में हो रहे काम पर दुनिया की नजर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?