पटना:पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जान को खतरा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उनके खिलाफ साजिश कर रही है। उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन भाजपा को पता होना चाहिए कि अगर गरीब-गुरबा सड़क पर उतर गया तो अंजाम बुरा होगा।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि नियम के अनुसार अस्पताल में इलाजरत लालू प्रसाद हर शनिवार तीन लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन लेकिन भाजपा सरकार ने अब शनिवार को भी होने वाली मुलाकात पर रोक लगा दी है। इसके पहले बेटे को भी उनसे नहीं मिलने दिया।
भोजपुरी में किए गए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व गुरु बनने चले थे, लेकिन चौकीदार बन कर देश के लुटेरों की चौकीदारी करने लगे। उनको हटाना जरूरी है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सरेआम मंच से नीतीश कुमार के डीएनए को खराब बताया था। अब नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बताएं किसका डीएनए खराब है।
लालू की जान को खतरा, भाजपा सरकार साजिश कर रही: राबड़ी देवी

