सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: क्या वायरल वीडियो में रवि शास्त्री पर भड़क रहे हैं विराट !
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

क्या वायरल वीडियो में रवि शास्त्री पर भड़क रहे हैं विराट !

Last updated: July 11, 2019 10:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस मैच में भारत को 18 रन से हार का सामना करना पडा़। भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी खराब रहा। केन विलियमसन के नेतृत्व में न्यूजीलेंड की टीम ने अपनी गेंदबाजी से भारतीयों का बुरी तरह चौंका दिया।
इस बीच विराट कोहली और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली बाहर शास्त्री से मिलते हैं और कुछ बात भी करते हैं। इस वीडियो पर फैन्स का कहना है कि पंत के आउट होने के बाद विराट कोच शास्त्री पर भड़के। हालांकि, वीडियो में कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।

CREDIT STAR SPORTS pic.twitter.com/HARcK6tiXh

— VINEET SINGH (@amit9761592734) July 10, 2019


यह वाकया उस समय हुआ जब ऋषभ पंत ने एक रैश शॉट खेला, जब वह टीम के लिए बहुत मैटर करते थे। यह वह पल था जब बल्लेबाज क्रीज पर सैटल होकर मैच को डेथ ओवरों तक ले जा सकते थे। दुर्भाग्य से युवा बल्लेबाज पंत यह बात नहीं समझ पाए और लाफ्टेड शॉट खेल बैठे।
डीप में खड़े कॉलिन ने उनका कैच पकड़ लिया। ऋषभ ने 56 गेंदों में 32 रन की परी खेली। जैसे ही पंत ने गलत शाट खेला कोहली रवि शास्त्री की तरफ मुड़े और बड़े गंभीर चेहेरे के साथ उनसे कुछ कहा। उस समय बल्लेबाजी कोच भी शास्त्री के साथ थे। संभव है इसीलिए कोहली ने उनसे कुछ कहा हो।
इससे पहले रोहित शर्मा मैट हेनरी की गेंद पर टॉम लाथम द्वारा कैच आउट हुए। विराट कोहली ट्रैंट बोल्ट की एक शानदार गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद हेनरी की स्विंगर पर केएल राहुल भी आउट हो गए। बाद में जेम्स नीशाम ने बल्लेबाजों को चौंकाया। इससे पहले केन विलियमसन ने टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने रोस टेलर के साथ क्रीज पर काफी समय बिताया। न्यूजीलैंड ने अंततः टीम का स्कोर 239 रन तक पहुंचाया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, बुमराह ने हमेशा की तरह इकोनॉमिकल गेंदबाजी की। धौनी और जडेजा ने टीम के स्कोर को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन धौनी के रन आउट होने ने भारत को जीत से 18 रन पहले समेट दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गौर ब्लॉक के कई क्षेत्रों में बुरी तरह चरमरा गई है बिजली आपूर्ति, बिजली विभाग फेल!
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल से 25 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी, कहा- इसके बाद सुनवाई शुरू करेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?