By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कश्मीर में ईद पर बवाल: नमाज से आ रहे थे फयाज, गोली मारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कश्मीर में ईद पर बवाल: नमाज से आ रहे थे फयाज, गोली मारी

Last updated: August 22, 2018 2:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को बकरीद के मौके पर अलगाववादियों ने जमकर बवाल किया। श्रीनगर और अनंतनाग में सड़कों पर पत्थरबाजी के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए। वहीं, कुलगाम में आतंकियों ने ईद की नमाज के बाद घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले पुलवामा में देर रात बीजेपी कार्यकर्ता को अगवा कर गोली मार दी गई।
सेना पर पत्थरबाजी, IS के झंडे लहराए
ईद के पाक मौके पर श्रीनगर, कुलगाम, अनंतनाग समेत घाटी के कई शहरों में अलगाववादियों ने जमकर उत्पात मचाया। ईद की नमाज के बाद उपद्रवियों ने सेना के वाहनों को पत्थरों से निशाना बनाया। इस दौरान वे पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा लहराते हुए ‘पाक जिंदाबाद’ के नारे भी लगा रहे थे। सेना को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
ईद की नमाज से लौट रहे थे फयाज
यही नहीं ईद पर एक पुलिसकर्मी की हत्या भी कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी फयाज अहमद शाह ईद की नमाज के बाद घर लौट रहे थे। आतंकियों ने घर के पास उन्हें गोली मार दी। अधिकारी के मुताबिक, शाह तलवाड़ा में भर्ती प्रशिक्षण ले रहे थे और परिवार के साथ ईद मनाने घर आए हुए थे। तिरंगे में लिपटे फयाज के शव को कई सीनियर पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
BJP वर्कर को गोलियों से भूना
पुलवामा से अगवा किए गए बीजेपी कार्यकर्ता का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शबीर अहमद भट्ट के शरीर पर गोलियों के निशान हैं और उनका शव कुपवाड़ा के रख-ए-लितर में खेत से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात संदिग्ध आतंकवादियों ने भट्ट का अपहरण कर लिया था।
सीआरपीएफ कैंप पर भी हमला
अलगाववादियों की पत्थरबाजी के बीच सेना पर आतंकियों ने भी हमला किया। हासनपोरा में सीआरपीएफ की 30वीं बटालियन की जी कंपनी पर बाइक पर सवार आतंकियों ने हमला किया। कैंप के गेट पर मौजूद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। आतंकी बचकर भागने में कामयाब रहे।
BJP कार्यकर्ता की हत्या पर शाह ने जताया शोक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर ट्वीट कर शोक जताया। शाह ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट की मौत की खबर से बहुत अधिक दुखी हूं। इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूं। अतिवादी कश्मीर के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल
Next Article जहरीली शराब से 2 दिन में 5 की मौत, 8 गंभीर, 3 ने खोई आंखों की रोशनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?